पंजाब के फगवाड़ा में ‘आप’ के दो समूहों के बीच आपस में झड़प, दो लोग घायल

पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के दो समूह बृहस्पतिवार को यहां कथित तौर पर आपस में भिड़ गए. पुलिस ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हुई थी. खबरों के मुताबिक, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को मामूली बल प्रयोग करना पड़ा.

आम आदमी पार्टी (Photo Credits PTI)

फगवाड़ा, 2 दिसंबर : पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के दो समूह बृहस्पतिवार को यहां कथित तौर पर आपस में भिड़ गए. पुलिस ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हुई थी. खबरों के मुताबिक, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को मामूली बल प्रयोग करना पड़ा.

इस झड़प में साहबी और लव शर्मा नाम के दो लोगों को चोटें आई हैं तथा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साहबी गोगी गुट से ताल्लुक रखता है, जबकि शर्मा जोगिंदर सिंह मान के गुट के प्रति निष्ठावान है. पंजाब के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने यहां पलाही गांव के पास मलजल उपचार संयंत्र का दौरा किया था. उनके कार्यक्रम स्थल से निकलने के तुरंत बाद झड़प शुरू हो गई. यह भी पढ़ें : Sidhu Moosewala Murder Case का मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बरार गिरफ्तार, कैलिफोर्निया में पकड़ा गया आरोपी

सदर थाना प्रभारी रशपाल सिंह ने कहा कि दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर हाथापाई हुई और उन्हें हल्की चोटें आईं. उन्होंने कहा कि उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भेजा गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट