ट्विटर के राष्ट्रपति के दो ट्वीट पर ‘फैक्ट चेक’ की चेतावनी देने के बाद ट्रम्प ने यह धमकी दी है।
राष्ट्रपति हालांकि स्वयं कम्पनियों को विनियमित या बंद नहीं कर सकते। ऐसा कोई भी कदम उठाने के लिए कांग्रेस द्वारा ही कार्यवाही की जा सकती है। संघीय संचार आयोग को प्रौद्योगिकी कम्पनियों को विनियमित करने का अधिकार देने वाले एक प्रस्तावित कार्यकारी आदेश को उनके प्रशासन ने रद्द भी कर दिया है। लेकिन इसके बावजूद भी ट्रम्प ट्विटर पर चेतावनी देने से रुके नहीं।
यह भी पढ़े | हांगकांग में चीनी राष्ट्रगान विधेयक पर चर्चा के दौरान तीन सांसदों को निकाला गया बाहर.
ट्रम्प ने ट्वीट किया, ‘‘ कम्पनी रूढ़िवादी आवाजें दबाने की कोशिश कर रही है। हम ऐसा होने से पहले कड़े नियम बनाएंगे या इसे बंद कर देंगे।’’
उन्होंने फिर एक अन्य ट्वीट किया, ‘‘ बड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’
ट्रम्प यहीं नहीं रुके और देर रात उन्होंने फिर ट्वीट किया, ‘‘ टेक कम्पनी पूरी तरह पागल होती जा रही है। देखते रहिए।’’
इस बीच, प्रेस सचिव मेकएनी ने पत्रकारों को बताया कि ट्रम्प सोशल मीडिया कम्पनियों से जुड़े एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे।
वहीं व्हाइट हाउस की ररणनीतिक संचार निदेशक एलसा फराह ने कहा कि ट्रम्प बृहस्पतिवार को इस पर हस्ताक्षर करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY