जरुरी जानकारी | टीवीएस मोटर की कुल बिक्री मई में बढ़कर 3,02,982 इकाई पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टीवीएस मोटर कंपनी की मई, 2022 में कुल बिक्री बढ़कर 3,02,982 इकाई पर पहुंच गई।

नयी दिल्ली, एक जून टीवीएस मोटर कंपनी की मई, 2022 में कुल बिक्री बढ़कर 3,02,982 इकाई पर पहुंच गई।

पिछले साल के समान महीने में कंपनी ने कुल 1,66,889 वाहन बेचे थे।

कंपनी ने कहा कि मई, 2021 की समान अवधि के दौरान सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन की वजह से उसकी बिक्री बुरी तरह प्रभावित हुई थी। इसलिए बिक्री के आंकड़ों की सालाना आधार पर तुलना नहीं की जा सकती।

बयान के मुताबिक, बीते माह कंपनी की दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 2,87,058 इकाई रही, जबकि मई, 2021 में यह आंकड़ा 1,54,416 इकाई था।

घरेलू बाजार में पिछले महीने दोपहिया वाहनों की बिक्री बढ़कर 1,91,482 इकाई पर पहुंच गई। एक साल पहले के समान महीने में कंपनी ने 52,084 इकाइयां बेची थी।

कंपनी ने कहा कि सेमीकंडटर आपूर्ति प्रभावित होने से महंगे दोपहिया मॉडलों की उत्पादन और बिक्री प्रभावित हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें