एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | टीवीएस मोटर का दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत बढ़कर 609.35 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टीवीएस मोटर कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 609.35 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ अर्जित किया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही से 20 प्रतिशत अधिक है।

जरुरी जानकारी | टीवीएस मोटर का दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत बढ़कर 609.35 करोड़ रुपये पर

नयी दि्ल्ली, 28 जनवरी टीवीएस मोटर कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 609.35 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ अर्जित किया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही से 20 प्रतिशत अधिक है।

दोपहिया एवं तिपहिया बनाने वाली प्रमुख कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि दिसंबर तिमाही में बिक्री बढ़ने से उसका एकीकृत लाभ 20 प्रतिशत बढ़कर 609.35 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 509.61 करोड़ रुपये था।

आलोच्य तिमाही में कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 11,134.63 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 10,113.94 करोड़ रुपये थी।

अक्टूबर-दिसंबर, 2024 तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 10,272.62 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले इसी अवधि में 9,362.83 करोड़ रुपये था।

टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा कि बीती तिमाही में दोपहिया एवं तिपहिया वाहनों के निर्यात समेत उसकी कुल बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 12.12 लाख इकाई हो गई, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 11.01 लाख इकाई थी।

मोटरसाइकिल की बिक्री सालाना आधार पर छह प्रतिशत बढ़कर 5.56 लाख इकाई हो गई जबकि स्कूटर की बिक्री 22 प्रतिशत बढ़कर 4.93 लाख इकाई रही।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी ने 29,000 तिपहिया वाहनों की भी बिक्री की जो सालभर पहले 38,000 इकाई थी।

कंपनी ने दिसंबर तिमाही में 76,000 इलेक्ट्रिक स्कूटरो बेचे, जो दिसंबर, 2023 को समाप्त तिमाही के 48,000 इकाई के आंकड़े से 57 प्रतिशत अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2025 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).