जरुरी जानकारी | टीवीएस मोटर की बिक्री दिसंबर में 3.58 प्रतिशत घटकर 2,42,012 इकाई पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन कंपनी टीवीएस मोटर की इस साल दिसंबर में कुल बिक्री 3.58 प्रतिशत घटकर 2,42,012 इकाई पर आ गयी। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो जनवरी वाहन कंपनी टीवीएस मोटर की इस साल दिसंबर में कुल बिक्री 3.58 प्रतिशत घटकर 2,42,012 इकाई पर आ गयी। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

टीवीएस मोटर ने बयान में कहा कि उसने दिसंबर, 2021 में 2,50,993 इकाइयां बेची थीं।

हालांकि समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की घरेलू बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 1,61,369 इकाई हो गयी। इसने इससे एक साल पहले समान अवधि में कंपनी ने 1,46,763 दोपहिया वाहन बेचे थें।

मोटरसाइकिल की बिक्री पिछले महीने 1,33,700 इकाई से घटकर 1,24,705 इकाई रही। वहीं इस दौरान स्कूटर की बिक्री बढ़कर 76,766 इकाई हो गई। इसने एक साल पहले इसी महीने में 67,533 स्कूटरों की बिक्री की थी।

टीवीएस मोटर ने कहा कि उसने दिसंबर में इलेक्ट्रिक दोपहिया आईक्यूब इलेक्ट्रिक की 11,071 इकाइयां बेचीं।

इसके अलावा पिछले महीने तिपहिया वाहनों की बिक्री भी कम होकर 14,346 इकाई रही। यह इससे एक साल पहले समान अवधि में 15,541 इकाई रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\