जरुरी जानकारी | टीवीएस मोटर कंपनी की बिक्री जुलाई में नौ प्रतिशत बढ़कर 3,54,140 इकाई पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टीवीएस मोटर कंपनी की कुल बिक्री जुलाई में नौ प्रतिशत बढ़कर 3,54,140 इकाई हो गई है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पिछले साल इसी महीने में उसकी कुल बिक्री 3,25,977 इकाई थी।

नयी दिल्ली, एक अगस्त टीवीएस मोटर कंपनी की कुल बिक्री जुलाई में नौ प्रतिशत बढ़कर 3,54,140 इकाई हो गई है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पिछले साल इसी महीने में उसकी कुल बिक्री 3,25,977 इकाई थी।

टीवीएस मोटर कंपनी ने बयान में कहा कि समीक्षाधीन महीने के दौरान उसकी दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री नौ प्रतिशत बढ़कर 3,39,676 इकाई रही, जो जुलाई, 2023 में 3,12,307 इकाई थी।

कंपनी की घरेलू दोपहिया बिक्री जुलाई में आठ प्रतिशत बढ़कर 2,54,250 इकाई रही, जो पिछले साल जुलाई में 2,35,230 इकाई थी।

कंपनी ने कहा कि जुलाई में उसकी मोटरसाइकिल बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 1,61,074 इकाई हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 1,53,942 इकाई थी। जुलाई, 2024 में स्कूटर की बिक्री 15 प्रतिशत बढ़कर 1,39,995 इकाई हो गई, जो जुलाई, 2023 में 1,21,941 इकाई थी।

कंपनी ने कहा कि जुलाई में उसकी इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री 61 प्रतिशत बढ़कर 21,442 इकाई हो गई, जो पिछले साल जुलाई में 13,306 इकाई थी।

जुलाई, 2024 में तिपहिया वाहनों की बिक्री छह प्रतिशत बढ़कर 14,464 इकाई हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 13,670 इकाई थी।

कंपनी ने कहा कि पिछले महीने उसका कुल निर्यात नौ प्रतिशत बढ़कर 97,589 इकाई हो गया, जबकि पिछले साल समान महीने में यह 89,213 इकाई था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\