अप्रैल में कोराना पाबंदियों के चलते टीवीएस की घरेलू बिक्री शून्य रही
कंपनी ने एक बयान में कहा कि नियामकीय निर्देशों पर अमल करते हुए उसके संयंत्र 23 मार्च से बंद हैं।
नयी दिल्ली, दो मई टीवीएस मोटर कंपनी ने शनिवार को कहा कि लॉकडाउन के कारण संयंत्रों के बंद रहने से अप्रैल महीने में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री शून्य रही।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि नियामकीय निर्देशों पर अमल करते हुए उसके संयंत्र 23 मार्च से बंद हैं।
उसने कहा कि अप्रैल में उसकी घरेलू बिक्री शून्य रही।
हालांकि चेन्नई बंदरगाह पर परिचालन शुरू होने से कंपनी पुराने स्टॉक से 8,134 दोपहिया वाहनों और 1,506 तिपहिया वाहनों का निर्यात किया।
कंपनी ने कहा कि वह राज्य के दिशानिर्देशों के तहत परिचालन पुन: शुरू करने की तैयारी कर रही है। कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिये पर्याप्त उपाय किये जा रहे हैं।
कंपनी ने कहा, ‘‘एक बार चीजें सामान्य हो जाने पर हम निजी वाहनों की मांग को लेकर आशावान हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

