देश की खबरें | तारपीन के तेल की दुकान में आग लगी, आठ व्यक्ति झुलसे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के थाना कायमगंज में बुधवार को तारपीन तेल की एक दुकान में आग लग जाने से एक दमकल कर्मी सहित आठ लोग झुलस गये। यह जानकारी पुलिस ने दी।

फर्रुखाबाद (उप्र), 22 नवंबर जिले के थाना कायमगंज में बुधवार को तारपीन तेल की एक दुकान में आग लग जाने से एक दमकल कर्मी सहित आठ लोग झुलस गये। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार इस घटना में झुलसे व्यक्तियों में से छह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दो व्यक्तियों की हालत गंभीर है और उन्हें राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के जवाहरगंज निवासी डिम्पल गुप्ता की तारपीन तेल की दुकान है। उन्होंने बताया कि बुधवार को दोपहर अचानक शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गयी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर निरीक्षक भोलेंद्र चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे। उन्होंने बताया कि मौके पर तीन अग्निश्मन गाड़िया पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पुलिस के मुताबिक आग बुझाने में दमकल कर्मी मोनू (44) भी झुलस गया। पुलिस के अनुसार इसके साथ ही उज्जवल, सानिया, शिवम, सूरज, विकास वर्मा और समीर आदि भी झुलस गये।

पुलिस अधीक्षक कुमार के मुताबिक आग से झुलसे व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां से दमकल कर्मी मोनू समेत दो को राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाया जा चुका है, घटना की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू