देश की खबरें | तुकाराम ने हमें दयालु समाज बनाने के लिए प्रेरित किया : प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि संत तुकाराम के आदर्श कई लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं और वह दूसरों की सेवा करने एवं एक दयालु समाज के निर्माण के लिए भी प्रेरित करते हैं।

पुणे, 14 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि संत तुकाराम के आदर्श कई लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं और वह दूसरों की सेवा करने एवं एक दयालु समाज के निर्माण के लिए भी प्रेरित करते हैं।

मोदी महाराष्ट्र के एक दिन के दौरे पर थे और इस दौरान उन्होंने पुणे के पास देहू में 17वीं सदी के संत को समर्पित संत तुकाराम महाराज मंदिर में एक शिला मंदिर, राजभवन में जल भूषण भवन और क्रांतिकारियों की गैलरी का उद्घाटन किया। मोदी ने गुजराती समाचार पत्र ‘मुंबई समाचार’ के द्विशताब्दी समारोह में भी भाग लिया।

मोदी ने बाद में ट्वीट किया, ‘‘संत तुकाराम के आदर्श कई लोगों को प्रेरित करते हैं। वह हमें दूसरों की सेवा करने और एक दयालु समाज बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।’’

मोदी ने कहा, ‘‘संत तुकाराम ने अपने जीवन में बहुत कष्ट सहे। उन्होंने सूखे का सामना किया और भूख से भी जूझे। ऐसे समय में उन्होंने अपनी सारी संपत्ति समाज को दान कर दी।’’

शिला मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि तुकाराम महाराज ने बहुत कठिन दौर में समाज को दिशा दी।

उन्होंने कहा, ‘‘यादव वंश के समाप्त होने के बाद पूरा समाज बिखरा हुआ था। अंधविश्वास ने आस्था का स्थान ले लिया था। कर्मकांडों में वृद्धि हुई थी और शोषण हो रहा था। इस अवधि में राज्य में संत परंपरा ने एक बार फिर भागवत धर्म को बढ़ावा दिया।’’

फडणवीस ने कहा कि तुकाराम महाराज ने भी समाज को अंधविश्वास से मुक्ति दिलाने का प्रयास किया। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी संत तुकाराम के बताए रास्ते पर चल रहे हैं।

फडणवीस ने कहा, ‘‘गरीबों और हाशिए पर मौजूद लोगों की सेवा के संदेश को अपनाकर गरीबों के लिए काम कर रहे प्रधानमंत्री मोदी सही मायने में ‘वारकरी’ (भगवान विट्ठल के भक्त) हैं।’’

उन्होंने कहा कि वारकरी समुदाय ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ की अवधारणा का प्रचार किया और मोदी भी वही काम कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू