देश की खबरें | ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’ के गायक अनूप घोषाल नहीं रहे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिंदी फिल्म ‘मासूम’ के लोकप्रिय गाने ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’ के गायक अनूप घोषाल का शुक्रवार को यहां निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।
कोलकाता, 15 दिसंबर हिंदी फिल्म ‘मासूम’ के लोकप्रिय गाने ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’ के गायक अनूप घोषाल का शुक्रवार को यहां निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।
बंगाली गायक अनूप घोषाल ने अपनी आवाज से सत्यजीत रे की कई फिल्मों के गीतों को अमर बना दिया ।
घोषाल 77 वर्ष के थे।
वह पिछले कई दिनों से वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे और अपराह्न एक बजकर 40 मिनट पर उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद दिया, जिस कारण उनका निधन हो गया।
घोषाल के परिवार में दो बेटियां हैं। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर उत्तरपाड़ा सीट से 2011 का विधानसभा चुनाव सफलतापूर्वक लड़ा था ।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया ।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘बंगाली, हिंदी और अन्य ओं में गाने वाले अनूप घोषाल के निधन पर मैं गहरा दुख और शोक प्रकट करती हूं ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)