जरुरी जानकारी | तुहिन कांत पांडेय ने सेबी चेयरमैन का कार्यभार संभाला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. तुहिन कांत पांडेय ने शनिवार को पूंजी बाजार नियामक सेबी के 11वें चेयरमैन के रूप में कार्यभार संभाल लिया।
मुंबई, एक मार्च तुहिन कांत पांडेय ने शनिवार को पूंजी बाजार नियामक सेबी के 11वें चेयरमैन के रूप में कार्यभार संभाल लिया।
अब तक वित्त सचिव के रूप में कार्य कर रहे एक नौकरशाह पांडेय को बृहस्पतिवार को सरकार ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) का चेयरमैन नियुक्त किया।
उन्होंने माधबी पुरी बुच की जगह ली है, जिनका तीन साल का कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हो गया। पांडेय के कार्यभार संभालने के अवसर पर बुच मौजूद नहीं थीं। बुच अस्वस्थ बताई जा रही हैं।
पांडेय शनिवार दोपहर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) व्यापारिक जिले में स्थित सेबी के मुख्यालय पहुंचे।
सेबी के सभी चार पूर्णकालिक सदस्यों- अश्विनी भाटिया, अमरजीत सिंह, अनंत नारायण और कमलेश वार्ष्णेय ने सेबी मुख्यालय में पांडेय का स्वागत किया।
पांडेय को तीन साल के लिए सेबी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)