विदेश की खबरें | पाकिस्तान में टीटीपी के आतंकवादियों ने पुलिस थाने पर किया हमला, तीन की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में पेशावर के उपनगरीय इलाके में भारी हथियारों से लैस तालिबानी आतंकवादियों ने शनिवार को पुलिस थाने पर हमला कर एक वरिष्ठ अधिकारी समेत तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, 14 जनवरी पाकिस्तान में पेशावर के उपनगरीय इलाके में भारी हथियारों से लैस तालिबानी आतंकवादियों ने शनिवार को पुलिस थाने पर हमला कर एक वरिष्ठ अधिकारी समेत तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पेशावर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) काशिफ अब्बासी ने कहा कि करीब छह से सात आतंकवादियों ने खैबर कबायली जिले की सीमा से लगे सरबंद पुलिस थाने पर हथगोले, स्वचालित हथियारों और स्नाइपर बंदूकों से हमला किया। पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की। इस हमले में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी।

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) आतंकी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

हमले में मारे गए तीन पुलिसकर्मियों में पुलिस उपाधीक्षक सरदार हुसैन और दो कांस्टेबल शामिल हैं।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पुलिस प्रमुख मोअज्जम अंसारी ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने थाने पर हुए आतंकवादी हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया और आतंकवादियों का बहादुरी से मुकाबला किया।

पुलिस थाने की इमारत में घुसने के दौरान हुई गोलीबारी में पुलिस उपाधीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री महमूद खान ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में पुलिस का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है। टीटीपी के प्रवक्ता मुहम्मद खुरासानी ने एक बयान में कहा कि उनके मुजाहिदीन ने कल रात पेशावर में दो पुलिस चौकियों पर लेजर बंदूक से हमला किया।

टीटीपी ने हमले में एक डीएसपी रैंक के पुलिस अधिकारी समेत चार पुलिसकर्मियों की हत्या करने और तीन अन्य को घायल करने का दावा किया। उसने दो कलाशनिकोव, दो मैगजीन और 47000 रुपये भी जब्त करने का दावा किया।

एक अन्य बयान में टीटीपी के प्रवक्ता ने दक्षिणी पंजाब के डेरा गाजी खान जिले की तुंसा शरीफ तहसील में पुलिस और सीटीडी की संयुक्त सुरक्षा चौकी पर हमला करने की भी जिम्मेदारी ली। इस हमले में दो पुलिसकर्मी मारे गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने डीए में 2 फीसदी बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट