विदेश की खबरें | टोंगा के नजदीक 7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद जारी सुनामी की चेतावनी वापस ली गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप मुख्य द्वीप से लगभग 100 किलोमीटर (62 मील) उत्तर-पूर्व में आया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप मुख्य द्वीप से लगभग 100 किलोमीटर (62 मील) उत्तर-पूर्व में आया।

हवाई (अमेरिका) स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने चेतावनी जारी की थी कि भूकंप के बाद समुद्र में खतरनाक लहरें उठ सकती हैं, लेकिन बाद में उसने कहा कि अब सुनामी का खतरा नहीं है।

समाचार वेबसाइट ‘तालानोआ ओ टोंगा’ की खबर के अनुसार, स्थानीय समयानुसार रविवार देर रात 1.18 बजे आए भूकंप के बाद सुनामी के खतरे के प्रति आगाह करने वाले सायरन बजाए गए और निवासियों को तट से दूर के इलाकों में चले जाने की सलाह दी गई।

खबर के मुताबिक, भूकंप से क्षेत्र में जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

इसमें कहा गया है कि हापाई द्वीप समूह के निवासी शांतिपूर्वक ऊंचाई वाली जगहों पर चले गए हैं।

टोंगा पॉलिनेशिया में स्थित एक देश है, जो 171 द्वीपों से बना हुआ है और इसकी जनसंख्या 1,00,000 से कुछ अधिक है।

टोंगा की अधिकतर आबादी मुख्य द्वीप टोंगाटापू पर रहती है। यह देश ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट से 3,500 किलोमीटर (2,000 मील) से अधिक दूरी पर स्थित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका