खेल की खबरें | विश्व कप से पहले तकनीकी बदलाव करने की कोशिश कर रहा हूं : फिंच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. खराब फॉर्म से जूझ रहे आस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने कहा कि वह टी20 विश्व कप से पहले अपने खेल में कुछ तकनीकी बदलाव कर रहे हैं ।

मेलबर्न, 15 अक्टूबर खराब फॉर्म से जूझ रहे आस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने कहा कि वह टी20 विश्व कप से पहले अपने खेल में कुछ तकनीकी बदलाव कर रहे हैं ।

हाल ही में आस्ट्रेलिया की वनडे कप्तानी छोड़ने वाले फिंच इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों में 25 रन ही बना सके ।

उन्होंने कप्तानों की प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ टी20 क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के लिये जोखिम भी है और पुरस्कार भी । आक्रामक खेलकर आप टीम को अच्छी शुरूआत दिला सकते हैं लेकिन यह हमेशा रणनीति के अनुरूप नहीं रहता । मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं । लंबे समय तक टी20 क्रिकेट खेलने पर पता चल जाता है कि उतार चढाव तो आयेंगे ही ।’’

फिंच ने कहा ,‘‘ मैने कुछ तकनीकी बदलाव किये हैं और विश्व कप के लिये पूरी तरह से तैयार हूं ।’’

आस्ट्रेलिया का सामना 22 अक्टूबर को सिडनी में न्यूजीलैंड से होगा। फिंच ने कहा कि उनके पास काफी संतुलित टीम है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ सिर्फ 11 खिलाड़ी ही विश्व कप नहीं जीतते, सभी 15 खिलाड़ियों का योगदान होता है । हमारे पास काफी संतुलित टीम है । टीम में कई मैच विनर हैं । बल्लेबाजी में भी और गेंदबाजी में भी ।’’

आस्ट्रेलिया ने पिछली तीन में से दो टी20 श्रृंखलायें गंवाई हैं लेकिन फिंच ने कहा कि महत्वपूर्ण बात सही समय पर अच्छा प्रदर्शन करना है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ सही समय पर अच्छा प्रदर्शन जरूरी है । पिछले प्रदर्शन पर विश्लेषण करने का कोई फायदा नहीं । टीम में सभी को अपनी भूमिका पता होनी चाहिये और उसके अनुरूप प्रदर्शन करना जरूरी है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज