विदेश की खबरें | ट्रंप के ‘कुशासन’ ने कोविड-19 को अमेरिकी कामकाजी वर्ग के लिए जिंदगी-मौत का सवाल बना दिया : बाइडेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार एवं पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन का कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खराब आर्थिक नीतियों के कारण कोविड-19 महामारी अमेरिकी कामकाजी वर्ग के लिए जिंदगी और मौत का सवाल बन गयी है।

वाशिंगटन, पांच सितंबर डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार एवं पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन का कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खराब आर्थिक नीतियों के कारण कोविड-19 महामारी अमेरिकी कामकाजी वर्ग के लिए जिंदगी और मौत का सवाल बन गयी है।

विलमिंगटन में देश की अर्थव्यवस्था पर अपनी टिप्पणी में बाइडेन ने कहा, ‘‘वो (ट्रंप) चाहे कुछ भी कहें या कोई दावा करें, आप डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका में सुरक्षित नहीं है, यहां अमेरिकी इस तरह से मर रहे हैं, जैसे दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान लड़ाई में मरे थे। इस महामारी के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के कुशासन ने कामकाजी अमेरिकी वर्ग की हालत जिंदगी या मौत के बीच चुनाव की बना दी है।’’

यह भी पढ़े | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने PM नरेंद्र मोदी का समर्थन लेने का किया एलान.

बाइडेन ने कहा, ‘‘अश्वेत, लातिन, एशियाई अमेरिकी और जातीय अमेरिकी कामकाजी वर्ग पर बेहद बुरा असर पड़ा है... श्वेत कामकाजी वर्ग भी इससे बुरी तरह प्रभावित हुआ है।’’

इस कार्यक्रम का आयोजन एक जिम में किया गया जहां कुछ संवाददाताओं के अलावा और कोई नहीं था।

यह भी पढ़े | आग से धधकते तेल टैंकर को IOC ने श्रीलंकाई तट से दूर हटाया: Indian Coast Guard.

बाइडेन ने कहा, ‘‘जब संकट शुरू हुआ था, हम सभी ने आशा की थी कि कुछ महीनों की बंदी के बाद तुरंत अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट आएगी। किसी को नहीं लगा था कि उनकी नौकरी चली जाएगी या इतनी बड़ी संख्या में छोटे व्यापार बंद होंगे। भरपाई के लिए नेतृत्व के जरूरत होती है, ऐसा नेतृत्व हमारे पास नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि हालत यह हो गई है कि जो अमीर हैं, वे और अमीर हो रहे हैं तथा मध्यम वर्ग एवं गरीब और गरीबी की ओर जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\