विदेश की खबरें | सीमा दीवार योजना को लेकर ट्रंप के पूर्व सलाहकार स्टीव बैनन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मैनहट्टन संघीय अदालत में लगाए गए अभियोग में आरोप शामिल थे।

मैनहट्टन संघीय अदालत में लगाए गए अभियोग में आरोप शामिल थे।

संघीय अभियोजकों ने आरोप लगाया कि बैनन और तीन अन्य ने अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर एक दीवार बनाने के लिये ऑनलाइन अभियान के तहत “सैकड़ों-हजारों दानदाताओं के साथ धोखाधड़ी के लिये एक साजिश रची”। इस अभियान के तहत 2.5 करोड़ डॉलर की रकम जुटाई गई थी।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के रेल मंत्री Sheikh Rasheed ने भारत को दी परमाणु हमले की धमकी, बोले असम तक है टारगेट, मुसलामनों को नहीं होगा नुकसान.

बैनन के वकील के कार्यालय में बृहस्पतिवार सुबह किये गए फोन का किसी ने जवाब नहीं दिया। बैनन की एक प्रवक्ता ने टिप्पणी के अनुरोध पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

आरोप के मुताबिक बैनन ने वादा किया था की दान की गई रकम का शत-प्रतिशत इस्तेमाल इस परियोजना के लिये किया जाएगा लेकिन उन्होंने इस रकम में से हजारों डॉलर ऐसे खर्च किये जो संगठन के जन प्रतिनिधित्व वादों से मेल नहीं खाती थी।

यह भी पढ़े | US Presidential Election 2020: बराक ओबामा ने अच्छा काम नहीं किया था, इसलिए मैं राष्ट्रपति बना.

अभियोग में कहा गया कि उन्होंने फर्जी बिल बनाए और असली खर्च कई दूसरे तरीके से छिपाए।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\