विदेश की खबरें | महामारी के बीच तुलसा में रैली से अपने प्रचार अभियान को फिर गति देने पर ट्रंप की नजर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ट्रंप की यह रैली ओक्लाहोमा के तुलसा में होगी।

ट्रंप की यह रैली ओक्लाहोमा के तुलसा में होगी।

अमेरिका में कोरोना वायरस की वजह से बड़ी संख्या में लोगों के एक जगह जुटने पर मार्च से लगी रोक के बाद इस रैली को सबसे बड़े इंडोर कार्यक्रमों में से एक के तौर पर देखा जा रहा है। कई राज्यों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों के विरोध के बीच ट्रंप की इस रैली का कार्यक्रम तय किया गया है। इस कार्यक्रम के विरोधियों के भी वहां जुटने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Pandemic Worldwide Update: वैश्विक स्तर पर कोरोना मामलों की संख्या 86 लाख के पार, अब तक 4.6 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

ट्रंप की आखिरी रैली को तीन महीने से ज्यादा का समय हो चुका है।

देश में दो मार्च को बेरोजगारी दर 3.5 प्रतिशत थी और उस समय अमेरिका में कोरोना वायरस के अनुमानित मामले महज 91 थे। ट्रंप ने घोषणा की थी, “हमारा देश पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है।”

यह भी पढ़े | अमेरिका: आतंकवादी समूह से संबंध रखने का दोषी तहव्वुर राणा मुंबई हमलों के आरोपों का करेगा सामना, लॉस एंजिलिस में फिर हुआ गिरफ्तार.

हालात अब बदले हुए हैं। नवीनतम मासिक रिपोर्ट के मुताबिक बेरोजगारी दर अब 13.3 प्रतिशत है। वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में तो अमेरिका ने सबको पीछे छोड़ दिया जहां अब तक करीब 22 लाख मामले सामने आ चुके हैं। अमेरिका में एक लाख 19 हजार से ज्यादा लोगों की जान इस महामारी से जा चुकी है।

जॉर्ज फ्लॉयड और अन्य अफ्रीकी अमेरिकियों की मौत के बाद अल्पसंख्यकों के साथ व्यवहार को लेकर आपराधिक न्याय प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। महज एक चौथाई अमेरिकियों का कहना है कि देश सही दिशा में बढ़ रहा है।

ट्रंप जानते हैं कि दांव पर क्या लगा है और ऐसे में वह अपने खास तरह के प्रचार अभियान के साथ वापसी को लेकर संकल्पित हैं।

उन्होंने उन शिकायतों को खारिज कर दिया कि बंद परिसर में होने वाली इस रैली से कोरोना वायरस के प्रसार का जोखिम है और कहा कि यह और कुछ नहीं सिर्फ राजनीति है।

ट्रंप ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “तुलसा में भारी भीड़ और कतारें अभी से नजर आ रही हैं। मेरा प्रचार अभियान अभी शुरू भी नहीं हुआ है। यह शनिवार रात को ओक्लाहोमा में शुरू होगा।”

ट्रंप के दौरे के दौरान उनके विरोधियों और समर्थकों के बीच झड़प की आशंका भी है। अधिकारियों को तुलसा में एक लाख से ज्यादा लोगों के जुटने की उम्मीद है।

ट्रंप बीओके सेंटर के अंदर और बाहर बने एक मंच से भी भाषण देंगे। उन्हें सुनने वालों में यहां के अलावा पेन्सिल्वेनिया, उत्तरी कैरोलिना और फ्लोरिडा जैसे राज्यों के मतदाता भी होंगे जहां उन्हें कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

रिपब्लिकन रणनीतिकार एलेक्स कोनेंट ने कहा कि यह रैली राष्ट्रपति को कुछ मुश्किल भरे महीनों के बाद एक बार फिर अपने चुनाव अभियान को नए सिरे से तैयार करने में मदद करेगी।

कोनेंट ने कहा, “तुलसा रैली उस अभियान को कुछ गति देने का प्रयास है जो अभी कहीं जाता नजर नहीं आ रहा। जब आप चुनाव की तरफ देखते हैं और फिर कैलेंडर पर नजर डालते हैं तब आपको अहसास होता है कि उन्हें चुनावों को सही दिशा देने के लिये कुछ करना होगा।”

उन्होंने कहा कि तुलसा में होने वाली रैली से यह तय करने में मदद मिलेगी कि आने वाले महीनों में इन अभियानों की क्या भूमिका रहेगी।

इसकी सफलता ट्रंप के लिए इसे उन राज्यों में ले जाने का आधार तैयार करेगी जो राष्ट्रपति चुनावों में निर्णायक होंगे।

तुलसा में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच रैली में आने वालों को मास्क और सैनेटाइजर दिये जाने की बात कही जा रही है लेकिन अभियान से जुड़े लोगों को कहना है कि इनके इस्तेमाल की जरूरत नहीं है। रैली में हिस्सा लेने वालों के तापमान की भी जांच की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें