विदेश की खबरें | ट्रंप के दूत यूक्रेनी राष्ट्रपति से मिले, कीव को अमेरिका पैट्रियट मिसाइलें दे रहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तीन साल से जारी युद्ध को लेकर ट्रंप प्रशासन की नीति में संभावित बदलाव की अटकलें बढ़ने के बीच यह मुलाकात हुई है।
तीन साल से जारी युद्ध को लेकर ट्रंप प्रशासन की नीति में संभावित बदलाव की अटकलें बढ़ने के बीच यह मुलाकात हुई है।
इस बीच ट्रंप ने यह पुष्टि की है कि अमेरिका यूक्रेन को रूस के तेज होते हवाई हमलों से बचाने के लिए कीव को अमेरिका-निर्मित पैट्रियट वायु रक्षा मिसाइलें भेज रहा है, जिसकी उसे सख्त जरूरत है।
जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने और केलॉग ने यूक्रेनी वायु रक्षा प्रणाली को मजबूत करने, संयुक्त हथियार उत्पादन और यूरोपीय देशों के साथ मिलकर अमेरिकी हथियारों की खरीद के साथ-साथ रूस पर कड़े अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की संभावना के बारे में "एक उपयोगी बातचीत" की।
जेलेंस्की ने ‘टेलीग्राम’ पर कहा, "हम अमेरिका के नेतृत्व की आशा करते हैं, क्योंकि यह स्पष्ट है कि मॉस्को तब तक नहीं रुकेगा जब तक कि उसकी... महत्वाकांक्षाओं को बलपूर्वक नहीं रोका जाता।"
पिछले सप्ताह ट्रंप ने संकेत दिया था कि वह सोमवार को रूस को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान देंगे।
ट्रंप ने रविवार देर रात कहा, "पुतिन अच्छी बातें करते हैं और फिर सब पर बमबारी कर देते हैं।"
उन्होंने यह भी कहा कि यूरोपीय संघ अमेरिका को "विभिन्न प्रकार के अत्यंत परिष्कृत" हथियारों के लिए भुगतान करेगा।
जर्मनी सरकार के प्रवक्ता स्टीफन कोर्नेलियस ने सोमवार को बर्लिन में कहा कि उनके देश ने दो नई पैट्रियट प्रणालियों के वित्तपोषण की पेशकश की है।
जर्मन रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस सोमवार को अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से मिलने के लिए वाशिंगटन जा रहे हैं।
वहीं, ट्रंप के करीबी सहयोगी और दक्षिण कैरोलिना से सीनेट में रिपब्लिक पार्टी के सदस्य लिंडसे ग्राहम ने रविवार को कहा कि यह संघर्ष एक निर्णायक मोड़ की ओर बढ़ रहा है, क्योंकि ट्रंप अब यूक्रेन को रूस के आक्रमण के खिलाफ लड़ने में मदद देने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
यह वही मुद्दा है जिसे ट्रंप पहले अमेरिकी करदाताओं के पैसे की बर्बादी बताकर खारिज कर चुके थे।
इसके साथ ही, नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) के महासचिव मार्क रुट सोमवार और मंगलवार को वॉशिंगटन में रहेंगे।
उनकी योजना राष्ट्रपति ट्रंप, विदेश मंत्री मार्को रूबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और अमेरिकी संसदों के साथ बातचीत करने की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

