विदेश की खबरें | ट्रंप का सबसे बड़ा बेटा कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उनके प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पहले राष्ट्रपति समेत प्रथम परिवार के अन्य सदस्य भी कोविड-19 से पीड़ित रह चुके हैं।

वाशिंगटन, 21 नवंबर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उनके प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पहले राष्ट्रपति समेत प्रथम परिवार के अन्य सदस्य भी कोविड-19 से पीड़ित रह चुके हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि ट्रंप जूनियर के कोविड-19 से पीड़ित होने की पुष्टि इस हफ्ते की शुरुआत में हुई और ‘‘जांच की रिपोर्ट आने के बाद से वह अपने केबिन में पृथक-वास में हैं’’।

यह भी पढ़े | अमेरिका: मॉल में गोलीबारी में 8 लोग घायल, बंदूकधारी फरार.

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अब तक उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं और वह कोविड-19 संबंधी सभी चिकित्सकीय दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं।’’

ट्रंप जूनियर (42) से पहले उनके छोटे भाई 14 वर्षीय बैरोन, पिता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं अमेरिकी प्रथम महिला मेलानिया भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | US Presidential Election Result 2020: प्रेसिडेंशियल अकाउंट को जो बाइडेन को ट्रांसफर करने की तैयारी में है ट्विटर.

राष्ट्रपति उपचार के लिए कुछ दिन तक सेना के अस्पताल में भर्ती रहे थे।

दरअसल ट्रंप जूनियर ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने पिता के समर्थन में गहन प्रचार किया था।

उनकी महिला मित्र किम्बर्ली गुलिफॉयल को भी जुलाई में कोरोना वायरस संक्रमण हो चुका है।

इस महीने की शुरुआत में व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज समेत राष्ट्रपति ट्रंप के अनेक सहायक कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

अमेरिका में कोरोना वायरस के 1.18 करोड़ से अधिक मामले सामने आ चुके हैं जबकि संक्रमण के कारण यहां 2,53,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

कोविड ट्रैकिंग प्रोजेक्ट के अनुसार शुक्रवार को अमेरिका में कोविड-19 के 1,92,000 नए मामले सामने आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी