विदेश की खबरें | ट्रंप ने चुनाव टालने का सुझाव वापस लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों को कथित धोखाधड़ी की चिंताओं के चलते टालने संबंधी अपने सुझाव को तुरंत वापस ले लिया है। उन्हें इस मुद्दे पर शीर्ष रिपब्लिकन नेताओं से भी समर्थन नहीं मिला।

वाशिंगटन, 31 जुलाई अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों को कथित धोखाधड़ी की चिंताओं के चलते टालने संबंधी अपने सुझाव को तुरंत वापस ले लिया है। उन्हें इस मुद्दे पर शीर्ष रिपब्लिकन नेताओं से भी समर्थन नहीं मिला।

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव नवंबर में होने हैं। दूसरे कार्यकाल के लिए उम्मीदवार ट्रंप डेमोक्रेटिक प्रत्याशी और पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन से कड़े मुकाबले का सामना कर रहे हैं जो कई प्रमुख चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में ट्रंप से आगे माने जा रहे हैं।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: गांव के टॉयलेट में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम की मदद से वापस नदी में छोड़ा गया.

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की तारीख वैधानिक रूप से नवंबर के महीने में पहले सोमवार के बाद पड़ने वाले मंगलवार की नियत होती है।

ट्रंप ने बृहस्पतिवार को पहली बार नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों को टालने की बात खुलकर की थी। उन्होंने डाक से मतदान में गड़बड़ी की आशंका जताई थी। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने फौरन उनके इस सुझाव की आलोचना की। ट्रंप को अपनी ही रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं से भी इस मुद्दे पर समर्थन नहीं मिला।

यह भी पढ़े | चुनाव में देरी नहीं चाहता लेकिन डाक मतपत्र से नतीजों में विलंब हो सकता है: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.

बाद में ट्रंप ने अपने सुझाव को वापस ले लिया।

उन्होंने चुनाव टालने के सुझाव वाले ट्वीट के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं देरी नहीं चाहता। मैं चुनाव चाहता हूं। लेकिन मैं यह भी नहीं चाहता कि तीन महीने इंतजार करने के बाद पता चले कि मतदान का कोई मतलब ही नहीं है।’’

ट्रंप ने चुनाव से केवल 96 दिन पहले बृहस्पतिवार को ट्वीट किया था, ‘‘सभी के लिए डाक से मतदान (न कि गैर-मौजूदगी में डाक से मतदान, जो कि अच्छा है) इतिहास में सबसे गलत और छलपूर्ण चुनाव होगा।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह अमेरिका के लिए बड़ी शर्मनाक बात होगी। लोग जब सही तरीके से और सुरक्षित मतदान कर सकें, तभी चुनाव कराये जाएं।’’

व्हाइट हाउस में दोबारा पहुंचने की जद्दोजहद में लगे ट्रंप ने दलील दी कि डाक से मतदान (मेल-इन वोटिंग) से चुनाव में गड़बड़ी हो सकती है। वह इसके मुखर विरोधी रहे हैं।

ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि डाक मतपत्रों की गिनती में और चुनाव नतीजों में देरी होगी।

डेमोक्रेट्स कोविड-19 महामारी के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के मतदान केंद्रों तक जाने और कतारों में लगने से बचने के लिए डाक से मतदान कराने पर जोर दे रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\