एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | ट्रंप 17-19 सितंबर के बीच ब्रिटेन की यात्रा पर आएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पैलेस ने इस बात की पुष्टि की कि तीन दिवसीय यात्रा के दौरान ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी रहेंगी।

विदेश की खबरें | ट्रंप 17-19 सितंबर के बीच ब्रिटेन की यात्रा पर आएंगे
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पैलेस ने इस बात की पुष्टि की कि तीन दिवसीय यात्रा के दौरान ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी रहेंगी।

ट्रंप इससे पहले 2019 में अपने पहले कार्यकाल के दौरान ब्रिटेन की राजकीय यात्रा पर आए थे। यह पहली बार है जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति को दूसरी राजकीय यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीअर स्टार्मर ने दूसरी राजकीय यात्रा के लिए महाराजा की तरफ से निमंत्रण फरवरी में ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में हुई एक बैठक के दौरान स्वयं डोनाल्ड ट्रंप को सौंपा था।

कीअर स्टार्मर, ट्रंप से संबंधों को मजबूत करना और उनकी कुछ नीतियों का ब्रिटेन पर प्रभाव कम करना चाहते हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि ट्रंप की यात्रा उन्हीं प्रयास का हिस्सा है। पहले से भी ट्रंप और स्टार्मर के बीच संबंध अच्छे प्रतीत होते हैं और शायद यही वजह है कि ब्रिटेन को अमेरिका के उन शुल्क का सामना नहीं करना पड़ा है, जो अन्य देशों पर लगाए जा रहे हैं।

हालांकि, महाराजा चार्ल्स के लिए कुछ चुनौतियां भी हैं क्योंकि वे ब्रिटेन और कनाडा दोनों के राष्ट्राध्यक्ष हैं और ट्रंप ने सुझाव दिया था कि कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बना देना चाहिए।

मई में कनाडा की संसद को संबोधित करते हुए महाराजा ने कनाडा की ‘‘विशिष्ट पहचान’’ तथा ‘‘संप्रभुता’’ को प्रमुखता से रेखांकित किया था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).