एजेंसी न्यूज

US Presidential Election: ट्रंप 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए इस महीने टेक्सास में करेंगे पहली जनसभा

राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए ट्रंप के प्रचार अभियान से जुड़े अधिकारियों ने शुक्रवार को घोषणा की कि पूर्व राष्ट्रपति 25 मार्च की शाम को वाको में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. चूंकि, टेक्सास रिपब्लिकन पार्टी के प्रभाव वाला प्रांत है, जहां भारी तादाद में ट्रंप समर्थक मौजूद हैं, इसलिए जनसभा में बड़े पैमाने पर भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है.

US Presidential Election: ट्रंप 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए इस महीने टेक्सास में करेंगे पहली जनसभा
Donald-Trump

राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए ट्रंप के प्रचार अभियान से जुड़े अधिकारियों ने शुक्रवार को घोषणा की कि पूर्व राष्ट्रपति 25 मार्च की शाम को वाको में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. चूंकि, टेक्सास रिपब्लिकन पार्टी के प्रभाव वाला प्रांत है, जहां भारी तादाद में ट्रंप समर्थक मौजूद हैं, इसलिए जनसभा में बड़े पैमाने पर भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है.

यह जनसभा ऐसे समय में आयोजित की जा रही है, जब कानून प्रवर्तन अधिकारी 2016 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान ट्रंप के नाम पर किए गए कथित गुप्त भुगतान को लेकर उनके खिलाफ संभावित कानूनी कार्रवाई के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम करने की कवायद में जुटे हैं. मामले में ट्रंप को अभ्यारोपित किया जाता है, तो यह अमेरिकी इतिहास में पहली बार होगा, जब किसी पूर्व राष्ट्रपति पर किसी अपराध में आरोप लगाए जाएंगे. यह भी पढ़ें : कोविड: चीन के बाजार से एकत्रित अनुवांशिक नमूने में रैकून कुत्ते का डीएनए मिला

न्यूयॉर्क की ग्रांड जूरी 2016 में पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को किए गए 1.30 लाख डॉलर के भुगतान में ट्रंप की संलिप्तता की जांच कर रही है. यह भुगतान इसलिए किए जाने का आरोप है कि डेनियल्स रिपब्लिकन नेता ट्रंप से अपने कथित यौन संबंधों पर चुप रहें. डेनियल्स को धनराशि का भुगतान ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने किया था. कोहेन ने दावा किया था कि ट्रंप ऑर्गनाइजेशन द्वारा उन्हें प्रतिपूर्ति और अतिरिक्त बोनस के रूप में 4.20 लाख डॉलर का भुगतान किया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2023 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).