विदेश की खबरें | पुलिस के बल प्रयोग के मानकों पर विचार करेंगे ट्रम्प

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने काले व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद देश में हुए हिंसक प्रदर्शनों को दबाने के लिए गवर्नरों और मेयरों से की गई बातचीत का बचाव करते हुए कहा, ‘‘हम भावनाओं में बहकर सड़कों पर उतर रहे हैं।’’

उन्होंने काले व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद देश में हुए हिंसक प्रदर्शनों को दबाने के लिए गवर्नरों और मेयरों से की गई बातचीत का बचाव करते हुए कहा, ‘‘हम भावनाओं में बहकर सड़कों पर उतर रहे हैं।’’

ट्रम्प ने डलास में नस्ली संबंधों और पुलिस बल द्वारा कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने पर चर्चा के दौरान दर्शकों के सामने इस आदेश के बारे में बहुत कम जानकारियां साझा कीं। मिनियापोलिस में पुलिस हिरासत में फ्लॉयड की मौत के बाद देशभर में हुए हंगामे के जवाब में पुलिस सुधार के लिए यह उनका पहला ठोस प्रस्ताव है।

यह भी पढ़े | डब्ल्यूएचओ ने अफ्रीका में महामारी में तेजी आने की चेतावनी दी.

राष्ट्रपति ने माना कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया कुछ लोगों के लिए परेशानी खड़ी करने वाली हो सकती है, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारियों को कट्टर रूप में पेश करना भी अनुचित है।

ट्रम्प ने कहा, ‘‘जहां भी कट्टरता और पक्षपात दिखे, हमें उनका सामना करने के लिए एक साथ मिलकर काम करना होगा, लेकिन हम लाखों सभ्य अमेरिकियों को गलत रूप से नस्ली या कट्टर दिखाकर आगे नहीं बढ़ेंगे।’’

यह भी पढ़े | ब्रिटेन के युवराज फिलिप ने मनाया अपना 99वां जन्मदिन, COVID-19 महामारी के कारण पृथकवास में रह रहा है परिवार.

उन्होंने कहा कि देश को अर्थव्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करके असमानता और नस्ली संबंधों की समस्या से निपटने के लिए अपने प्रयास बढ़ाने की भी आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन अल्पसंख्यक समुदायों का आर्थिक विकास और अल्पसंख्यक चिकित्सा संस्थानों में अच्छा-खासा निवेश करके स्वास्थ्य देखभाल अनियमितताओं से निपटने के लिए सक्रियता से काम करेगा।

एक सहयोगी के मुताबिक डलास में हुए इस कार्यक्रम में डलास पुलिस प्रमुख यू रेनी हाल, डलास काउंटी शेरिफ मरियन ब्राउन और डलास काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी जॉन क्रूजोट को निमंत्रण नहीं भेजा गया। मेयर एरिक जॉनसन को आमंत्रित किया गया, लेकिन वह व्यस्त होने के कारण इसमें शामिल नहीं हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड