एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | ट्रंप ने 2016 के चुनाव को ‘प्रभावित’ करने की कोशिश की: अभियोजन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह बातें एक अभियोजक ने सोमवार को जूरी के सदस्यों से कहीं, जो ट्रंप के खिलाफ एक पोर्न स्टार को गुप्त रूप से धन देने के मामले की सुनवाई कर रही है।

विदेश की खबरें | ट्रंप ने 2016 के चुनाव को ‘प्रभावित’ करने की कोशिश की: अभियोजन
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यह बातें एक अभियोजक ने सोमवार को जूरी के सदस्यों से कहीं, जो ट्रंप के खिलाफ एक पोर्न स्टार को गुप्त रूप से धन देने के मामले की सुनवाई कर रही है।

बचाव पक्ष के वकील ने दलील दी कि ट्रंप ‘निर्दोष’ हैं और यह मामला सुनवाई योग्य भी नहीं है।

अभियोजक मैथ्यू कोलांगेलो ने जूरी सदस्यों को बताया, ‘‘अभियुक्त डोनाल्ड ट्रंप ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने के लिए एक आपराधिक साजिश रची थी। फिर उन्होंने बार-बार झूठ बोलकर अपने न्यूयार्क के व्यवसाय के रिकॉर्ड में उस आपराधिक साजिश को छुपाया।’’

उन्होंने इस मामले के अन्य पहलुओं के बारे में भी बताया जिनमें एक पोर्न अभिनेत्री भी शामिल है। पोर्न अभिनेत्री ने कहा है कि उनके ट्रंप के साथ यौन संबंध थे।

अभियोजन ने इसके अलावा उस वकील के बारे में भी बताया जिसने इस बारे में चुप रहने के लिए पोर्न स्टार को धन दिया था।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर व्यापारिक अभिलेखों में हेराफेरी करने के 34 गंभीर आरोप हैं - जिसके लिए चार साल तक की जेल की सजा हो सकती है। उन्होंने कोई भी गलत काम करने से इनकार किया है।

अगर ट्रंप को दोषी भी ठहरा दिया जाए तो यह उन्हें राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने से नहीं रोकेगा। इस साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप रिपब्लकिन पार्टी के संभावित उम्मीदवार हैं।

ट्रंप सुबह नौ बजे से कुछ पहले ही अदालत पहुंचे, इसके कुछ ही मिनट बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इस मामले को ‘‘चुनाव में हस्तक्षेप’’ और ‘‘चुनावी षड्यंत्र’’ करार दिया।

ट्रंप द्वारा पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को धन दिए जाने का यह मामला 2016 का है। उस समय ट्रंप के पॉर्न स्टार के साथ संबंध होने की बातें सामने आई थीं और आरोप है कि उन्होंने इसे छिपाने के लिए स्टॉर्मी को एक लाख 30 हजार डॉलर का भुगतान किया था।

पूर्व राष्ट्रपति की कंपनी ने यह धन उनके वकील माइकल कोहेन को दिया था जिन्होंने ट्रंप की ओर से पॉर्न स्टार को इसका भुगतान किया।

ट्रंप ने डेनियल्स के साथ यौन संबंध होने से इनकार किया है, और उनके वकीलों का तर्क है कि कोहेन को किया गया भुगतान वैध कानूनी खर्च था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2024 11:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).