विदेश की खबरें | ट्रम्प ने पुलिस सुधारों संबंधी आदेश पर किए हस्ताक्षर, आदेश में नस्लवाद का जिक्र नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हालांकि, ट्रम्प ने पुलिस कार्रवाई में काले पुरुषों एवं महिलाओं की हत्या के बाद नस्लवाद को लेकर देशभर छिड़ी बहस का कोई जिक्र नहीं किया।

हालांकि, ट्रम्प ने पुलिस कार्रवाई में काले पुरुषों एवं महिलाओं की हत्या के बाद नस्लवाद को लेकर देशभर छिड़ी बहस का कोई जिक्र नहीं किया।

ट्रम्प ने रोज गार्डन में आदेश पर हस्ताक्षर करने के लिए आयोजित समारोह से पहले पुलिस कार्रवाई में मारे गए कई काले अमेरिकियों के परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की।

यह भी पढ़े | चीन में फिर कोरोना का खौफ, बीजिंग एयरपोर्ट पर 1,255 फ्लाइट्स हुई रद्द.

ट्रम्प ने कहा कि वह लोगों की मौत होने और शोक संतप्त परिवारों के लिए दु:ख प्रकट करते हैं।

हालांकि, इसके बाद उन्होंने अपना लहजा बदलते हुए कहा कि ‘‘हमारी रक्षा करने वाली पुलिस’’ के बहादुर पुरुषों एवं महिलाओं को सम्मान एवं समर्थन दिए जाने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़े | India-China Violent Face-Off in Ladakh: भारत और चीन के बीच हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं: अमेरिका.

उन्होंने कहा कि ‘‘भरोसेमंद’’ पुलिसकर्मियों के बीच अत्यधिक बल प्रयोग करने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या ‘‘बहुत कम’’ है।

ट्रम्प ने कहा, ‘‘अपराध कम करना और मानकों में सुधार विरोधाभासी लक्ष्य नहीं हैं।’’

ट्रम्प ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के दौरान हिंसा करने वाले लोगों की निंदा की और लोगों की नि:स्वार्थ सेवा करने वाले पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की।

ट्रम्प के शासकीय आदेश के तहत एक ऐसा डेटाबेस तैयार किया जाएगा, जो उन पुलिस अधिकारियों की जानकारी रखेगा, जिनके खिलाफ अत्यधिक बल प्रयोग की शिकायतें है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी