विदेश की खबरें | ट्रंप ने कोविड-19 टीके को लेकर अमेरिकी नागरिकों को प्राथमिकता देने वाले शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक शासकीय आदेश पर दस्तखत किए हैं जिसके तहत दूसरे देशों की मदद करने से पहले अमेरिकी लोगों तक कोविड-19 टीके की पहुंच सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दी जाएगी।
वाशिंगटन, नौ दिसंबर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक शासकीय आदेश पर दस्तखत किए हैं जिसके तहत दूसरे देशों की मदद करने से पहले अमेरिकी लोगों तक कोविड-19 टीके की पहुंच सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दी जाएगी।
ट्रंप ने कहा कि अगर जरूरी हुआ तो वह सबसे पहले अमेरिकी नागरिकों को कोविड-19 का टीका सुनिश्चित करने के लिए रक्षा उत्पादन कानून भी लागू करेंगे। रक्षा उत्पादन कानून के जरिए राष्ट्रपति निजी कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दे सकेंगे। कंपनियों को संघीय सरकार की प्राथमिकताओं के हिसाब से टीके का निर्माण करना होगा।
यह भी पढ़े | COVID19 Global Pandemic: वैश्विक महामरी के कारण न्यूजीलैंड के टूरिस्ट हॉटस्पॉट्स में घटी नौकरियां.
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सबसे पहले अमेरिकी कंपनियों ने सुरक्षित और कारगर टीका तैयार किया।
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मंगलवार को शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए कहा, ‘‘साथ मिलकर हम जल्द ही महामारी को खत्म कर देंगे तथा देश-दुनिया में लाखों लोगों की जान बचाएंगे। हमने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।’’
यह भी पढ़े | पेनसिल्वेनिया में बाइडन की जीत के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी की याचिका खारिज.
ट्रंप प्रशासन ने कोविड-19 के सुरक्षित और प्रभावी टीके के उत्पादन और वितरण के संबंध में ‘ऑपरेशन वार्प स्पीड’ की शुरुआत की थी। ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि उनके प्रशासन ने कोरोना वायरस टीके के विकास के लिए 14 अरब डॉलर राशि की मदद की है।
उन्होंने कहा कि सरकार की मदद के बाद दवा कंपनियों फाइजर और मॉडर्ना को टीका विकसित करने में मदद मिली।
फाइजर ने ‘ऑपरेशन वार्प स्पीड’ से अलग अपना टीका तैयार किया है लेकिन इसके निर्माण और वितरण के लिए उसने अमेरिकी सरकार के साथ तालमेल किया है।
ब्रिटेन में मंगलवार को फाइजर-बायोएनटेक के टीके का इस्तेमाल शुरू हो गया। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अमेरिका में अब तक 285,000 लोग दम तोड़ चुके हैं।
शासकीय आदेश के तहत स्वास्थ्य मंत्री अमेरिका के लोगों को कोविड-19 टीका मुहैया कराए जाने के संबंध में प्राथमिकता देने का निर्देश देंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)