पेनसिल्वेनिया में बाइडन की जीत के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी की याचिका खारिज
अदालत ने मंगलवार को बिना कोई टिप्पणी किए पेनसिल्वेनिया में चुनावी प्रक्रिया की मान्यता पर उठाए गए सवाल पर सुनवाई से इनकार कर दिया.
पेनसिल्वेनिया, 9 दिसंबर : अदालत ने मंगलवार को बिना कोई टिप्पणी किए पेनसिल्वेनिया में चुनावी प्रक्रिया की मान्यता पर उठाए गए सवाल पर सुनवाई से इनकार कर दिया.
पेनसिल्वेनिया के गवर्नर टॉम वुल्फ पहले ही बाइडन की जीत को मान्यता दे चुके है और राज्य के 20 इलेक्टर बाइडन को अपना समर्थन देने के लिए 14 दिसंबर को मुलाकात करेंगे.
यह भी पढ़ें : Joe Biden ने भारतीय मूल के अमेरिकी विवेक मूर्ति को सर्जन जनरल नियुक्त किया
बाइडन 306 इलेक्टोरल वोट जीत चुके हैं इसलिए पेनसिल्वेनिया के नतीजों पर संदेह किया जाता है तो भी उनके पास राष्ट्रपति बनने के लिए आवश्यक 270 से ज्यादा इलेक्टोरल वोट हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2020 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

