एजेंसी न्यूज

US Bans Transgenders From Women Games: डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लड़कियों, महिलाओं के खेलों से बाहर करने के आदेश पर हस्ताक्षर किए

‘‘पुरुषों को महिलाओं के खेलों से दूर रखना’’ शीर्षक वाला यह आदेश संघीय एजेंसियों को यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक छूट देता है कि संघीय वित्त पोषण प्राप्त करने वाली संस्थाएं ट्रंप प्रशासन के दृष्टिकोण के अनुरूप उस नियम का पालन करें, जो व्यक्ति के जन्म के समय निर्धारित ‘‘लिंग’’ को ही मान्यता दे.

US Bans Transgenders From Women Games: डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लड़कियों, महिलाओं के खेलों से बाहर करने के आदेश पर हस्ताक्षर किए
Photo- X/@realDonaldTrump

‘‘पुरुषों को महिलाओं के खेलों से दूर रखना’’ शीर्षक वाला यह आदेश संघीय एजेंसियों को यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक छूट देता है कि संघीय वित्त पोषण प्राप्त करने वाली संस्थाएं ट्रंप प्रशासन के दृष्टिकोण के अनुरूप उस नियम का पालन करें, जो व्यक्ति के जन्म के समय निर्धारित ‘‘लिंग’’ को ही मान्यता दे.

ट्रंप ने व्हाइट हाउस (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय एवं आवास) के ‘ईस्ट रूम’ में एक हस्ताक्षर समारोह में कहा, ‘‘इस शासकीय आदेश के साथ महिलाओं के खेलों पर विवाद समाप्त हो गया है.’’ इस समारोह में पूर्व कॉलेजिएट तैराक रिले गेन्स सहित कई सांसद और महिला खिलाड़ी मौजूद थे, जो प्रतिबंध के समर्थन में सामने आए थे. यह भी पढ़ें : अर्जेंटीना विश्व स्वास्थ्य संगठन का हिस्सा नहीं रहेगा: राष्ट्रपति जेवियर माइली

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि यह आदेश नियमों के अनुरूप है और इससे महिलाओं को एकल-लिंग खेल और एकल-लिंग लॉकर रूम से वंचित करने वाले ‘‘स्कूलों एवं एथलेटिक संघों’’ के खिलाफ कार्रवाई करना संभव हो पाएगा.

ट्रंप का यह शासकीय आदेश ऐसे समय में आया है, जब राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन होने वाला है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2025 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).