विदेश की खबरें | जेलेंस्की पर चिल्लाए ट्रंप, उनके बर्ताव को अपमानजनक करार दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और जेलेंस्की के बीच लगभग 45 मिनट बातचीत हुई जिसमें अंतिम 10 मिनट तीनों के बीच काफी तीखी बहस हुई। जेलेंस्की ने अपना पक्ष रखते हुए कूटनीति के प्रति रूस की प्रतिबद्धता पर संदेह व्यक्त किया और इसके लिए मॉस्को की ओर से तोड़ी गई प्रतिबद्धताओं का हवाला दिया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और जेलेंस्की के बीच लगभग 45 मिनट बातचीत हुई जिसमें अंतिम 10 मिनट तीनों के बीच काफी तीखी बहस हुई। जेलेंस्की ने अपना पक्ष रखते हुए कूटनीति के प्रति रूस की प्रतिबद्धता पर संदेह व्यक्त किया और इसके लिए मॉस्को की ओर से तोड़ी गई प्रतिबद्धताओं का हवाला दिया।

इसकी शुरुआत वेंस द्वारा जेलेंस्की से यह कहे जाने के साथ हुई, ‘‘राष्ट्रपति जी सम्मानपूर्वक। मुझे लगता है कि आपका ओवल ऑफ़िस में आकर अमेरिकी मीडिया के सामने इस मामले पर मुकदमा करने की कोशिश करना अपमानजनक है।’’

जेलेंस्की ने आपत्ति जताने की कोशिश की, जिस पर ट्रंप ने तेज आवाज में कहा, ‘‘आप लाखों लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘आप तीसरे विश्व युद्ध को न्योता दे रहे हैं और आप जो कर रहे हैं वह देश के प्रति बहुत अपमानजनक है, यह वह देश है जिसने आपका बहुत अधिक समर्थन किया है।’’

आम तौर पर गंभीर चर्चाओं के लिए मशहूर ओवल ऑफिस में तनातनी और खुलेआम तेज आवाज में बातचीत करने का दृश्य हैरानी में डालने वाला रहा।

इससे पहले बैठक में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन को सैन्य सहायता देना जारी रखेगा, लेकिन बहुत ज़्यादा सहायता नहीं मिलेगी।

ट्रंप ने कहा, ‘‘हम बहुत ज़्यादा हथियार भेजने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। हम युद्ध समाप्त होने का इंतज़ार कर रहे हैं ताकि हम दूसरे काम कर सकें।’’

उन्होंने कहा कि जेलेंस्की रियायतें मांगने की स्थिति में नहीं हैं।

यह बहस तब हुई जब ट्रंप और जेलेंस्की के बीच बैठक में यूक्रेन के राष्ट्रपति ने सुरक्षा की गारंटी मांगी।

ट्रंप ने ज़ेलेंस्की से कहा, ‘‘इस तरह से काम करना बहुत कठिन होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Streaming: आज लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त