विदेश की खबरें | ट्रंप ने उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश पद के 20 और संभावित उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस सूची में तीन रिपब्लिकन सीनेटरों टेक्सास के टेड क्रूज, अर्कंसास के टॉम कॉटन और मिसूरी के जोश हावले के नाम हैं। इसमें मेक्सिको के राजदूत क्रिस्टोफर एल का नाम भी है।
इस सूची में तीन रिपब्लिकन सीनेटरों टेक्सास के टेड क्रूज, अर्कंसास के टॉम कॉटन और मिसूरी के जोश हावले के नाम हैं। इसमें मेक्सिको के राजदूत क्रिस्टोफर एल का नाम भी है।
ट्रंप प्रशासन की ओर से न्यायालय के शीर्ष वकील के तौर पर 17 मुकदमों की पैरवी करने वाले नोएल फ्रांसिस्को का नाम भी सूची में शामिल है।
यह भी पढ़े | बांग्लादेश: नेत्रोकोना जिले में गुमाई नदी में नाव पलटनें से 10 लोगों की हुई मौत, कई लापता.
व्हाइट हाउस में इस घोषणा के बाद ट्रंप ने कहा, ‘‘ये सभी व्यक्ति सभी नस्लों, धर्मों और संप्रदायों के लोगों के लिए समान न्याय, समान व्यवहार एवं समान अधिकार सुनिश्चित करेंगे।’’
यह सूची ऐसे समय जारी की गई है,जब चुनाव में दो महीने से भी कम वक्त बचा है। ऐसा लगता है कि ट्रंप उसी रणनीति को दोहराना चाहते हैं जो उन्होंने 2016 के दौरान आजमाई थी। तब उन्होंने रूढ़िवादियों का दिल जीतने के लिए संभावित न्यायाधीशों की ऐसी ही सूची जारी की थी।
यह भी पढ़े | फ्रांस में COVID19 मामलों की दूसरी सबसे बड़ी दैनिक वृद्धि दर्ज, 8 हजार 577 नए मामले आए सामनें.
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)