विदेश की खबरें | ट्रंप ने अपने पुराने दोस्त रोजर स्टोन की जेल की सजा कम की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ट्रंप की तरफ से शुक्रवार को यह कदम उस वक्त उठाया गया है जब स्टोन की 40 माह की सजा कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली थी। उसे यह सजा 2016 का चुनाव जीतने के लिए ट्रंप के अभियान की रूस के साथ मिलीभगत के आरोपों में हो रही संसद की जांच को बाधित करने और साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने तथा कांग्रेस से झूठ बोलने के लिए सुनाई गई है।

ट्रंप की तरफ से शुक्रवार को यह कदम उस वक्त उठाया गया है जब स्टोन की 40 माह की सजा कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली थी। उसे यह सजा 2016 का चुनाव जीतने के लिए ट्रंप के अभियान की रूस के साथ मिलीभगत के आरोपों में हो रही संसद की जांच को बाधित करने और साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने तथा कांग्रेस से झूठ बोलने के लिए सुनाई गई है।

यह कदम, विशेष अभियोजक रॉबर्ट मुलर की जांच को लेकर राष्ट्रपति की नाराजगी को रेखांकित करने के साथ ही राष्ट्रपति एवं उनके प्रशासन द्वारा उस जांच के विमर्श को फिर से लिखने के लगातार जारी प्रयासों का हिस्सा है जिसकी छाया शुरू से ही व्हाइट हाउस पर पड़ी हुई है।

यह भी पढ़े | TikTok को मोबाइल फोन से हटाने के निर्देश वाला ईमेल कर्मचारियों को गलती से गया: अमेजन.

न्याय मंत्रालय द्वारा ट्रंप के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, माइकल फ्लिन के खिलाफ मामले को खारिज किए जाने को लेकर पहले से ही चिंतित डेमोक्रेट्स ने विधि के शासन को और कमतर करने के लिए ट्रंप की आलोचना की है।

स्टोन (67) को मंगलवार से जेल की सजा काटनी शुरू करनी थी लेकिन उसने बताया कि ट्रंप ने उसे शुक्रवार शाम फोन कर बताया कि फिलहाल के लिए उसकी बला टल गई है।

यह भी पढ़े | दुनियाभर में COVID-19 के आकड़े 1.24 करोड़ के पार, 5.59 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

हालांकि, सजा कम करने से स्टोन की अपराध सिद्धि उस तरीके से रद्द नहीं होती जैसी माफी में होती है लेकिन यह उसकी सजा की अवधि जरूर कम हो जाएगी।

आलोचकों के अनुसार यह कदम ट्रंप द्वारा राष्ट्र के न्यायिक तंत्र में असाधारण हस्तक्षेप को दर्शाने के साथ ही उन नियमों एवं मानकों का उल्लंघन करने की उनकी इच्छा को भी दिखाता है जो दशकों से राष्ट्रपति के आचरण का हिस्सा रहे हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\