एजेंसी न्यूज

ट्रंप ने मांस पैक करने वाले संयंत्रों को दिया काम करने रहने का आदेश, यूनियनों में चिंता

राष्ट्रपति ने मंगलवार को रक्षा उत्पादन कानून के तहत इस आदेश पर हस्ताक्षर कर मांस प्रसंस्करण को महत्वपूर्ण ढांचें में शामिल किया है ताकि सुपर बाजारों में चिकन, और अन्य मांस की कमी ना हो।

ट्रंप ने मांस पैक करने वाले संयंत्रों को दिया काम करने रहने का आदेश, यूनियनों में चिंता

वाशिंगटन, 29 अप्रैल कोरोना वायरस संक्रमण प्रसार और देश में खाद्य आपूर्ति पर असर पड़ने की चिंता के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक शासकीय आदेश जारी कर मांस को पैक करने वाले संयंत्रों को काम करते रहने का आदेश दिया है।

राष्ट्रपति ने मंगलवार को रक्षा उत्पादन कानून के तहत इस आदेश पर हस्ताक्षर कर मांस प्रसंस्करण को महत्वपूर्ण ढांचें में शामिल किया है ताकि सुपर बाजारों में चिकन, और अन्य मांस की कमी ना हो।

यूनियनों ने इसका सख्त विरोध करते हुए कहा है कि व्हाइट हाउस कर्मचारियों के जीवन के ऊपर लोगों के स्वादिष्ट खाने को महत्व दे रहा है।

स्थानीय प्रशासन और कर्मचारियों के दबाव के कारण देश के 20 से ज्यादा मांस प्रसंस्करण संयंत्र बंद कर दिए गए हैं। इनमें आईओवा और साऊथ डकोटा स्थित सबसे बड़े संयंत्र भी शामिल हैं। अन्य संयंत्रों में भी काम ज्यादा तेजी से नहीं चल रहा है क्योंकि कहीं कर्मचारी बीमार हो गए हैं तो कहीं बीमार होने के डर से काम पर नहीं आ रहे हैं।

आदेश में कहा गया है कि इन संयंत्रों के बंद होने से इस आपात स्थिति में देश में मांस की आपूर्ति गड़बड़ हो जाएगी।

वहीं करीब 13 लाख खाद्य एवं रिटेल कर्मचारियों के यूनियन ‘द यूनाइटेड फूड एंड कमर्शियल वर्कर्स इंटरनेशनल यूनियन’ ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका में वायरस संक्रमण से खाद्य प्रसंस्करण और मांस पैक करने वाले संयंत्रों के 20 कर्मचारियों की मौत हुई है और करीब 6,500 संक्रमित हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 07:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).