एजेंसी न्यूज

डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर नामांकन किया स्वीकार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नवम्बर में होने वाले चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का नामांकन आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया. अमेरिका में तीन नवम्बर को चुनाव है. इवांका ने कहा वाशिंगटन ने डोनाल्ड ट्रम्प को नहीं बदला. डोनाल्ड ट्रम्प ने वाशिंगटन को बदल दिया.

डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर नामांकन किया स्वीकार
डोनाल्ड ट्रम्प (Photo Credits: ANI)

वाशिंगटन, 28 अगस्त: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने नवम्बर में होने वाले चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी (Republican Party) की ओर से राष्ट्रपति पद का नामांकन आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया. अमेरिका में तीन नवम्बर को चुनाव है. ट्रम्प (74) ने रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन (आरएनसी) के आखिरी दिन बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में नामांकन स्वीकार किया.

ट्रम्प ने कहा, "मैं आज रात आपके समर्थन के साथ यहां खड़ा हूं, पिछले चार शानदार वर्षों में हमने जो असाधारण प्रगति की है. उस पर गर्व है और अगले चार वर्षों में भी हम अमेरिका के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे." ट्रम्प अपनी पत्नी मेलानिया ट्रम्प के साथ मंच तक आए थे. उनकी बेटी इवांका ट्रम्प ने उनका परिचय दिया.

यह भी पढ़ें: US-China Trade Talk Canceled: अमेरिका-चीन में फिर छिड़ सकता है ट्रेड वॉर, डोनाल्ड ट्रंप ने रद्द की व्यापार वार्ता

इवांका ने कोविड-19 के दौरान अपने पिता के कदमों तथा आर्थिक नीतियों की सराहना करते हुए कहा, "चार साल पहले, मैंने आपसे कहा था कि मैं संघर्ष के वक्त अपने पिता के साथ खड़ी रहूंगी और चार साल बाद मैं यहां हूं." उन्होंने कहा, "पापा, लोग आप पर अपरम्परागत होने के कारण निशाना साधते हैं. लेकिन आपके सच्चे होने की वजह से मुझे आपसे प्यार है और प्रभावशाली होने के लिए मैं आपका सम्मान करती हूं." इवांका ने कहा, "वाशिंगटन ने डोनाल्ड ट्रम्प को नहीं बदला. डोनाल्ड ट्रम्प ने वाशिंगटन को बदल दिया."

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2020 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).