एजेंसी न्यूज

ट्रम्प ने भारतीय-अमेरिकी को आईबीआरडी में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया नामित

पिंटो को सोमवार को आईबीआरडी में अमेरिकी वैकल्पिक कार्यकारी निदेशक के पद के लिए नामित किया गया। उन्हें दो वर्ष के लिए इस पद पर नामित किया गया है।

ट्रम्प ने भारतीय-अमेरिकी को आईबीआरडी में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया नामित

वाशिंगटन, पांच मई अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय मूल के अमेरिकी अशोक माइकल पिंटो को अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (आईबीआरडी) में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने के लिए नामित किया है।

पिंटो को सोमवार को आईबीआरडी में अमेरिकी वैकल्पिक कार्यकारी निदेशक के पद के लिए नामित किया गया। उन्हें दो वर्ष के लिए इस पद पर नामित किया गया है।

सीनेट के उनके नाम पर मुहर लगाने के बाद पिंटो एरिक बेथल की जगह लेंगे। एरिक इस पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

पिंटो अभी अमेरिकी वित्त विभाग में अंतरराष्ट्रीय मामलों के अवर सचिव के सलाहकार हैं।

उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से बीए और यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉय कॉलेज ऑफ लॉ से भी पढ़ाई की है।

ट्रम्प ने नौ अप्रैल को ही पिंटो को नामित करने की इच्छा जाहिर कर दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).