विदेश की खबरें | अफगानिस्तान, इराक में अमेरिकी सैनिकों की संख्या कम करने का आदेश जारी कर सकते हैं ट्रंप

अमेरिका के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ट्रंप का इस साल के अंत तक सभी सैनिकों को वापस बुलाने का लक्ष्य हालांकि फिर भी पूरा नहीं हो पाएगा।

यह भी पढ़े | Pakistan: गिलगित-बल्तिस्तान चुनाव में इमरान खान की पार्टी आठ सीटों पर जीती, विपक्ष ने धांधली का आरोप लगाया.

पेंटागन द्वारा इराक से भी अपने 500 से अधिक सैनिकों को वापस बुलाने और वहां भी अपने सैनिकों की संख्या 2,500 तक करने की संभावना है।

यह सब ट्रंप के कार्यकाल के आखिरी कुछ सप्ताह में किया जाएगा। हालांकि अभी तक उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडन के सामने राष्ट्रपति चुनाव में हार स्वीकार नहीं की है।

यह भी पढ़े | डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडन से हार स्वीकार करने से एक बार फिर किया इनकार.

अधिकारी ने बताया कि सेना प्रमुखों को सप्ताहांत में इसकी जानकारी दी गई और कार्यकारी आदेश तैयार किया जा रहा।

नाम उजागर ना करने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि अफगानिस्तान में अभी 4,500 से 5,000 और इराक में 3,000 से अधिक अमेरिकी सैनिका मौजूद हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)