विदेश की खबरें | चुनाव प्रचार में जुटे ट्रंप, कोरोना वायरस को नहीं दे रहे पहले जैसी तवज्जो
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पहले जहां ट्रंप कोरोना वायरस से संबंधित अपने कार्यबल के साथ हर दिन व्हाइट हाउस के पोडियम पर नजर आते थे, अब ऐसा होता नहीं दिख रहा। इसके बजाय वह चुनाव में ज्यादा मशगूल दिखाई दे रहे हैं।
इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पहले जहां ट्रंप कोरोना वायरस से संबंधित अपने कार्यबल के साथ हर दिन व्हाइट हाउस के पोडियम पर नजर आते थे, अब ऐसा होता नहीं दिख रहा। इसके बजाय वह चुनाव में ज्यादा मशगूल दिखाई दे रहे हैं।
इसके अलावा पहले उपराष्ट्रपति माइक पेंस और कार्यबल के अधिकारी अपनी बैठकों के तुरंत बाद ट्रंप के कार्यालय जाकर उन्हें जानकारी देते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा।
यह भी पढ़े | पूर्व पाकिस्तानी PM नवाज शरीफ ने लगाया आरोप, पाकिस्तान की सेना और ISI ने इमरान खान की ‘कठपुतली सरकार’ बनवाई.
व्हाइट हाउस ने भी यह नहीं बताया है कि ट्रंप ने कार्यबल के अधिकारियों से आखिरी बार कब मुलाकात की थी।
एक ओर जहां कोरोना वायरस संक्रमण अमेरिका में 2,15,000 लोगों की जान ले चुका है, वहीं दूसरी ओर ट्रंप लोगों से वायरस को ज्यादा तवज्जो न देने की बात कह रहे हैं।
यह भी पढ़े | अमेरिका ने COVID19 मरीजों में प्रतिरक्षा नापने के लिए शुरू किए क्लीनिकल ट्रायल.
ट्रंप ने शुक्रवार को फ्लोरिडा के फोर्ट एमयर्स में एक कार्यक्रम में अपने समर्थकों से कहा, ''हम मुश्किलों से निकलने के करीब हैं। हम बाजी पलट रहे हैं।''
एक ओर जहां जन स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण की दर नयी ऊंचाइयां छू सकती है, वहीं दूसरी ओर ट्रंप लोगों से कह रहे हैं कि वे निराश और हताश लोगों की बातें न सुनें।
अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव के लिये मतदान होना है। इस बार रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन से होगा।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)