विदेश की खबरें | ट्रंप ने पुतिन के जेलेंस्की के साथ इस्तांबुल वार्ता में शामिल नहीं होने संबंधी निर्णय को तवज्जो नहीं दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ट्रंप ने पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बृहस्पतिवार को इस्तांबुल में मिलने पर जोर दिया था। उन्होंने अपेक्षित वार्ता में भाग न लेने के पुतिन के फैसले को तवज्जो नहीं दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ट्रंप ने पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बृहस्पतिवार को इस्तांबुल में मिलने पर जोर दिया था। उन्होंने अपेक्षित वार्ता में भाग न लेने के पुतिन के फैसले को तवज्जो नहीं दी।

पश्चिम एशिया की अपनी यात्रा के तीसरे दिन दोहा में अधिकारियों के साथ एक व्यापार गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने के दौरान पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि पुतिन के लिए वहां जाना संभव है, अगर मैं वहां नहीं हूं।’’

इस सप्ताह की शुरुआत में ट्रंप ने संभावित रूप से खुद के भाग लेने की बात कही थी।

हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने बृहस्पतिवार को उल्लेख किया कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो नाटो समकक्षों के साथ बैठकों के लिए पहले से ही देश में हैं।

ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ भी प्रत्याशित रूस-यूक्रेन वार्ता के लिए शुक्रवार को इस्तांबुल में रहने की योजना बना रहे हैं।

जेलेंस्की और पुतिन के बीच सीधी बातचीत के लिए यह दबाव रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम समझौता के उद्देश्य से कई वार्ता के बीच बनाया गया है।

पुतिन ने बृहस्पतिवार को तुर्किये के शहर में यूक्रेन के साथ सीधी शांति वार्ता फिर से शुरू करने का प्रस्ताव सबसे पहले रखा। जेलेंस्की ने पुतिन को तुर्किये में व्यक्तिगत रूप से मिलने की चुनौती दी।

लेकिन क्रेमलिन ने कहा है कि वार्ता में उसके प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पुतिन के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की करेंगे और इसमें तीन अन्य अधिकारी शामिल होंगे।

यूक्रेनी राष्ट्रपति के सलाहकार मिखाइलो पोडोल्याक ने कहा कि जेलेंस्की केवल रूसी नेता के साथ बैठेंगे।

ट्रंप बृहस्पतिवार को बाद में पश्चिम एशिया में अमेरिकी भागीदारी के केंद्र कतर में एक अमेरिकी प्रतिष्ठान का दौरा करेंगे। उन्होंने खाड़ी देशों की अपनी चार दिवसीय यात्रा का उपयोग इस क्षेत्र में अमेरिका के अतीत के ‘हस्तक्षेपवाद’ को अस्वीकार करने के लिए किया है।

ट्रंप कतर के अल-उदीद एयरबेस पर सैनिकों को संबोधित करेंगे, जो इराक और अफगानिस्तान में अमेरिकी युद्धों के दौरान एक प्रमुख पड़ाव था। इस एयरबेस का यमन के ईरान समर्थित हूती समूह के खिलाफ हाल ही में अमेरिकी हवाई अभियान में उपयोग किया गया था।

राष्ट्रपति ने सऊदी अरब और कतर जैसे खाड़ी देशों को संघर्ष ग्रस्त क्षेत्र में आर्थिक विकास के मॉडल के रूप में पेश किया क्योंकि वह ईरान को उसके परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए एक समझौते पर अपने प्रशासन के साथ आने के लिए प्रेरित करने का काम कर रहे हैं।

सैनिकों को संबोधित करने से पहले ट्रंप ने व्यापारिक नेताओं के साथ एक गोलमेज बैठक में हिस्सा लिया। इस समूह में बोइंग, जीई एयरोस्पेस और अल रब्बन कैपिटल के शीर्ष अधिकारी शामिल थे।

अमेरिकी सैनिकों को संबोधित करने के बाद, वह अपने पश्चिम एशिया दौरे के अंतिम चरण के लिए संयुक्त अरब अमीरात में अबू धाबी की यात्रा करेंगे।

वह देश की सबसे बड़ी मस्जिद शेख जायद ग्रैंड मस्जिद का दौरा करेंगे। यूएई के संस्थापक शेख जायद को मस्जिद के मुख्य प्रांगण में दफनाया गया है।

यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान शाम को कसर अल वतन महल में राजकीय यात्रा पर आए ट्रंप की मेजबानी करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\