विदेश की खबरें | जापान पर अमेरिका के विजय दिवस के अवसर पर ट्रंप ने बाइडेन की आलोचना की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ट्रंप ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर के युद्धपोत के सामने खड़े होकर नॉर्थ कैरोलाइना के पत्तन शहर विलमिंगटन को द्वितीय विश्व युद्ध का ‘‘विरासत शहर’’ घोषित किया।
ट्रंप ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर के युद्धपोत के सामने खड़े होकर नॉर्थ कैरोलाइना के पत्तन शहर विलमिंगटन को द्वितीय विश्व युद्ध का ‘‘विरासत शहर’’ घोषित किया।
उन्होंने आसमान में गरजती बिजली की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईश्वर भी इस कार्यक्रम का अभिनंदन कर रहे हैं।
उन्होंने युद्ध के वीरों का सम्मान किया जिनमें 97 वर्षीय हर्शेल ‘‘वुडी’’ विलियम भी थे जो जीवित बचे इकलौते नौसैनिक हैं। उन्हें मेडल ऑफ ऑनर से नवाजा गया।
हर्शेल के बारे में ट्रंप ने कहा, ‘‘वह 100 फीसदी तेज हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं 78 साल के एक आदमी को जानता हूं जो इतना तेज नहीं है।’’ साफ तौर पर उनका इशारा बाइडेन की ओर था।
यह भी पढ़े | Chinese App Ban: अपने ऐप्स पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाया चीन, भारत से जताई नाराजगी.
वी-जे डे या विक्टरी ओवर जापान डे के लिए विलमिंगटन आते ही राष्ट्रपति ने बाइडेन की आलोचना शुरू कर दी।
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश के इतिहास में यह सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है। मैं इस बात पर वाकई में विश्वास करता हूं क्योंकि हम जिन लोगों के विरोध में इस चुनाव में उतरे हैं उनके साथ कुछ ज्यादा ही दिक्कतें हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2020 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

