विदेश की खबरें | प्रदर्शनों, घायल अधिकारियों को लेकर ट्रम्प, बाइडेन ने की टिप्पणी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बाइडेन ने बुधवार को कहा कि हालांकि संघीय जांच जारी है, लेकिन ‘‘हमें ब्रेओना को न्याय देने के लिए जांच के अंतिम परिणाम का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है।’’

बाइडेन ने बुधवार को कहा कि हालांकि संघीय जांच जारी है, लेकिन ‘‘हमें ब्रेओना को न्याय देने के लिए जांच के अंतिम परिणाम का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है।’’

केंटुकी के लुइसविले में इस साल की शुरुआत में अधिकारियों ने नशीले पदार्थों संबंधी एक मामले में टेलर के घर छापा मारा था और इसी दौरान टेलर को कई गोलियां मारी गई थीं, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े | दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया पर लगाया अधिकारी की हत्या का आरोप, सरकारी अधिकारी कई दिनों से लापता.

बाइडेन ने कहा, ‘‘हमें अत्यधिक बल प्रयोग रोककर, गर्दन पर कोहनी या घुटना रखकर आरोपी को काबू करने की व्यवस्था पर प्रतिबंध और दरवाजा खटखटाए बिना घर में प्रवेश की अनुमति देने वाले वारंट में सुधार के जरिए शुरुआत करने की आवश्यकता है।’’

हैरिस ने कहा, ‘‘हमें ब्रेओना का नाम लेना बंद नहीं करना चाहिए, क्योंकि हम दरवाजा खटखटाए बिना घर में प्रवेश की अनुमति देने वाले वारंट समेत हमारी न्याय प्रणाली में सुधार के लिए काम कर रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | संयुक्त राष्ट्र ने बाल विवाह, जबरन विवाह रोकने के लिए भारत की पहलों और नीतियों का संज्ञान लिया.

इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट किया कि वह ब्रेओना टेलर मामले के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों के दौरान लुइसविले में गोली लगने से घायल हुए ‘‘दो पुलिस अधिकारियों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।’’

ट्रम्प ने बुधवार रात ट्वीट किया, ‘‘संघीय सरकार आपके साथ है और मदद के लिए तैयार है।’’

राष्ट्रपति ने बताया कि उन्होंने इस बारे में केंटुकी के गवर्नर एंडी बेशाएयर से भी बात की है।

लुइसविले पुलिस ने बताया कि दोनों घायल अधिकारियों की हालत स्थिर है और उनके स्वस्थ हो जाने की उम्मीद है तथा एक संदिग्ध हिरासत में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा