ट्रंप ने अर्थव्यवस्थाओं को फिर से खोलने समेत अन्य विषयों पर सोमवार को गवर्नरों के साथ हुई चर्चा के बाद ये टिप्पणी की।
उन्होंने कहा, “आपमें से कुछ लोग स्कूल खोले जाने के बारे में विचार कर रहे होंगे क्योंकि कई लोग चाहते हैं कि स्कूल खुल जाएं। यह कोई बड़ा विषय नहीं है, बच्चों ने इस आपदा में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।”
उपराष्ट्रपति माइक पेंस को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि यह कुछ ऐसा है “जिसपर उन्हें गंभीरता से विचार करना चाहिए और हो सके तो इसे चालू भी कर देना चाहिए।”
समाचार एजेंसी द्वारा प्राप्त रिकॉर्डिंग के मुताबिक किसी भी गवर्नर ने इस सुझाव पर प्रतिक्रिया नहीं दी।
ट्रंप की ये टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने के दिशा-निर्देशों को अंतिम रूप देने के लिए काम कर रहा है।
इन निर्देशों में स्कूलों के लिए, छात्रों के डेस्क छह फुट की दूरी पर रखना, कैंटीन के बजाय कक्षाओं में खाना उपलब्ध कराना और खेल के मैदान बंद रखना शामिल है।
स्कूलों को फिर से खोला जाना अर्थव्यवस्था को फिर से गति देने में अहम माना जा रहा है। अपने बच्चों के लिए सुरक्षित स्थान नहीं होने पर कई परिजनों को काम पर लौटने में दिक्कत होगी।
एपी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY