विदेश की खबरें | ट्रम्प ने ओक्लाहोमा से चुनावी रैलियों की फिर से शुरुआत करने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ओक्लाहोमा राज्य से अपनी चुनावी रैलियों की फिर से शुरुआत करने की घोषणा की है। इसके बाद वह टेक्सास, फ्लोरिडा, एरिजोना और नॉर्थ कैरोलाइना राज्यों में भी रैलियां करेंगे।

वाशिंगटन, 11 जून अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ओक्लाहोमा राज्य से अपनी चुनावी रैलियों की फिर से शुरुआत करने की घोषणा की है। इसके बाद वह टेक्सास, फ्लोरिडा, एरिजोना और नॉर्थ कैरोलाइना राज्यों में भी रैलियां करेंगे।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण पिछले तीन महीने से उन्होंने चुनावी रैलियां स्थगित कर रखी थीं।

यह भी पढ़े | अमेरिकी रिपोर्ट में भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव की बात.

ट्रम्प (77) नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए फिर से चुनावी मैदान में हैं। विपक्षी दल डेमोक्रेटिक पार्टी से उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन हैं।

उन्होंने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘‘हम अब अपनी रैलियां फिर से शुरू करने जा रहे हैं। हमने रैलियों में जबरदस्त बढ़त हासिल की है।’’

यह भी पढ़े | पीएम नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर की बात, कोरोना को लेकर दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा.

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी रैलियां शुरू करने जा रहे हैं। हम ओक्लाहोमा के टुल्सा से शुरूआत करेंगे। ओक्लाहोमा एक खूबसूरत स्थान है।’’

ट्रम्प ने कहा, ‘‘हम फ्लोरिडा भी जा रहे हैं, फ्लोरिडा, टेक्सास में बड़ी रैलियां करेंगे। ये सभी रैलियां बड़ी होंगी। हम एरीजोना जाएंगे। हम सही समय आने पर नॉर्थ कैरोलाइना जाएंगे।’’

अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति अपनी रिपब्लिकन पार्टी के लिए भीड़ एकत्रित करने वाले सबसे बड़े नेता रहे हैं और अभी तक वह अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी बाइडेन के मुकाबले अधिक संख्या में भीड़ एकत्रित कर चुके हैं।

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रम्प नॉर्थ कैरोलाइना के डेमोक्रेटिक गवर्नर की आलोचना कर चुके हैं। रिपब्लिकन पार्टी को नॉर्थ कैरोलाइना में अगस्त में अपना राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करना है। उन्होंने कहा कि नॉर्थ कैरोलाइना के गवर्नर कोरोना वायरस संकट के बीच राज्य को खोलने में धीमी गति से चल रहे हैं।

ट्रम्प ने कहा कि कई राज्य सम्मेलन की मेजबानी करना चाहते हैं जिनमें प्रमुख टेक्सास, जॉर्जिया और फ्लोरिडा हैं।

राष्ट्रपति का निधि जुटाने के एक बड़े कार्यक्रम के सिलसिले में बृहस्पतिवार को टेक्सास के डलास में जाने का कार्यक्रम है।

उनकी आखिरी चुनावी रैली दो मार्च को चार्लोट में हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट