विदेश की खबरें | कोरोना वायरस पर ट्रंप और बाइडेन की नोक-झोंक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि कोविड-19 का टीका ‘‘तैयार’’ है और सेना उसे ‘‘ कुछ सप्ताह’’ में वितरित करेगी। वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी के उनके प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन ने कोविड-19 से निपटने की उनकी नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश बेहद बुरे दौर में प्रवेश करने वाला है।

वाशिंगटन, 23 अक्टूबर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि कोविड-19 का टीका ‘‘तैयार’’ है और सेना उसे ‘‘ कुछ सप्ताह’’ में वितरित करेगी। वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी के उनके प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन ने कोविड-19 से निपटने की उनकी नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश बेहद बुरे दौर में प्रवेश करने वाला है।

ट्रम्प और बाइडेन के बीच टेनेसी के नाश्विल में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अंतिम आधिकारिक बहस (प्रेसिडेंशियल डिबेट) करीब 90 मिनट तक चली। इस दौरान एक व्यक्ति के बोलते समय दूसरे का माइक बंद कर दिया गया था, ताकि बीच में कोई टोका-टाकी ना हो।

यह भी पढ़े | US Presidential Election 2020: आखिरी प्रेसिडेंशियल डिबेट में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन ने कोरोनो वायरस से हुई मौतों के लिए डोनाल्ड ट्रंप को ठहराया जिम्मेदार.

अमेरिका में तीन नवम्बर को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं।

बहस के दौरान कोरोना वायरस चर्चा का मुख्य विषय बना रहा।

यह भी पढ़े | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पर्यावरण पर की चर्चा, कहा- भारत को देखो कितना गंदा है, वहां की हवा कितनी गंदी है..

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ हमारे पास टीका है, जो आने वाला है .. तैयार है। इसकी कुछ सप्ताह में घोषणा की जाएगी और इसे वितरित किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि ‘जॉनसन एंड जॉनसन’, ‘मॉडर्ना’ और ‘फाइजर’ जैसी कम्पनियां इस दिशा में बहुत अच्छा काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ अन्य देशों में भी हम इस पर काम कर रहे हैं, विशेषकर यूरोप में।’’

ट्रम्प ने कहा, ‘‘ जैसे ही टीका आ जाएगा, वह (जनरल) उसे वितरित करेंगे।’’

वहीं बाइडेन ने ट्रम्प पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी नीतियों की वजह से देश में इतने अधिक लोगों की मौत हुई है।

बाइडेन ने कहा, ‘‘ हम एक बुरे दौर में प्रवेश करने वाले हैं। उनके पास इससे निपटने के लिए कोई स्पष्ट योजना नहीं है और ऐसी कोई संभावना नहीं है कि अगले साल के मध्य से पहले अधिकतर अमेरिकी लोगों के लिए टीका उपलब्ध होगा।’’

अमेरिकी विश्वविद्यालय ‘जॉन हॉपकिन्स’ के अनुसार अमेरिका में कोविड-19 के 80 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं और 2,23,000 लोगों की इससे मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान