विदेश की खबरें | ट्रंप ने चुनावी प्रक्रिया पर फिर उठाए सवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव में धोखाधड़ी के अपने आरोपों को रविवार को फिर दोहराया। उन्होंने बिना किसी सबूत के कहा कि वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी की गई थी और चुनाव धोखे से जीता गया।

वाशिंगटन, आठ नवम्बर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव में धोखाधड़ी के अपने आरोपों को रविवार को फिर दोहराया। उन्होंने बिना किसी सबूत के कहा कि वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी की गई थी और चुनाव धोखे से जीता गया।

ट्रंप ने महत्वपूर्ण राज्यों में मतगणना की वैधता पर बार-बार सवाल उठाए हैं।

यह भी पढ़े | US-China Cold War: चीन-अमेरिका ‘शीत युद्ध’ में राहत ला सकते हैं जो बाइडेन, प्रतिद्वंद्विता जारी रह सकती है- पर्यवेक्षक.

रविवार सुबह ट्रंप ने कई ट्वीट किए।

इनमें उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि वे लोग चोर हैं। मशीनों में गड़बड़ी की गई। चुनाव में धोखाधड़ी हुई। ब्रिटेन के सर्वश्रेष्ठ मतदान सर्वेक्षक ने आज सुबह लिखा कि चुनाव में निश्चित ही धोखाधड़ी हुई। यह कल्पना करना भी नामुमकिन है कि बाइडेन ने इनमें से कुछ राज्यों में ओबामा को भी पीछे छोड़ दिया।’’

यह भी पढ़े | America: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने जो बाइडन को जीत के लिए दी बधाई, कहा- बहुत उम्मीदें हैं.

हालांकि ट्रंप ने अभी हार नहीं मानी है और उनका कहना है कि आधिकारिक रूप से प्रमाणित मतगणना की घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

दरअसल कुछ प्रमुख मीडिया संस्थानों ने रूझानों के आधार पर तीन नवंबर के चुनाव में जो बाइडेन को विजेता घोषित किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\