विदेश की खबरें | डीएसीए के तहत नयी अर्जियां स्वीकार नहीं करेगा ट्रंप प्रशासन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस कार्यक्रम को पूरी तरह से निरस्त करने से उच्चतम न्यायालय के इनकार के बाद ट्रंप प्रशासन ने यह कड़ा रुख अपनाया है।

इस कार्यक्रम को पूरी तरह से निरस्त करने से उच्चतम न्यायालय के इनकार के बाद ट्रंप प्रशासन ने यह कड़ा रुख अपनाया है।

होमलैंड सुरक्षा मंत्री चाड वुल्फ ने कहा कि प्रशासन ‘डेफर्ड एक्शन फॉर चाइल्डहुड अराइवल्स’ कार्यक्रम को फिर से खत्म करने की कोशिश कर सकता है जो कानून प्रवर्तन का एक मुद्दा है जिससे अवैध आव्रजन को बढ़ावा मिल सकता है। उन्होंने कहा कि संघीय सरकार को अगले कदमों पर विचार करने के लिए और वक्त चाहिए।

यह भी पढ़े | भारत में कोरोना वैक्सीन की इतनी हो सकती है कीमत, ग्लोबल वैक्सीन अलायंस ने कही ये बड़ी बात.

करीब 6,50,000 लोग डीएसीए का हिस्सा है जिससे बचपन में गैरकानूनी तरीके से देश में आए युवा आव्रजकों को काम करने की मंजूरी तथा उन्हें उनके देश प्रत्यर्पित किए जाने से सुरक्षा मिलती है।

सरकार इस कार्यक्रम के तहत सभी नयी अर्जियों को खारिज करेगी, नवीनीकरण की अवधि दो के बजाय घटाकर एक साल करेगी और डीएसीए प्राप्तकर्ताओं के उनके अपने देश की यात्रा करने के अनुरोधों को खारिज करेगी। केवल ‘‘असाधारण परिस्थितियों’’ में ही उन्हें अपने देश जाने की अनुमति दी जाएगी।

यह भी पढ़े | चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विमान शंघाई के नजदीक पहुंचे.

उच्चतम न्यायालय ने पिछले महीने फैसला दिया था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस कार्यक्रम को समाप्त करने की कोशिश करते समय प्रक्रियाओं का पालन करने में नाकाम रहे।

व्हाइट हाउस डीएसीए को खत्म करने के लिए अन्य योजनाएं बना रहा है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या वह नवंबर में होने वाले चुनाव से पहले राजनीतिक रूप से संवेदनशील कदम उठाएंगे। डेमोक्रेटिक पार्टी के उनके प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन बिना किसी शर्त के डीएसीए को बरकरार रखना चाहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\