एजेंसी न्यूज

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों को रौंदा, दो युवकों की मौत

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक सोनू सोनकर (25) का दो सप्ताह बाद विवाह होना था, जिसका निमंत्रण देकर वह लौट रहा था. प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर के करौंदिया मुहल्ले के निवासी सोनू सोनकर का 28 फरवरी विवाह को होना था.

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों को रौंदा, दो युवकों की मौत
Road Accident (Photo: PTI)

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक सोनू सोनकर (25) का दो सप्ताह बाद विवाह होना था, जिसका निमंत्रण देकर वह लौट रहा था. प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर के करौंदिया मुहल्ले के निवासी सोनू सोनकर का 28 फरवरी विवाह को होना था. शुक्रवार को वह अपने विवाह का कार्ड बांटने निकला था. सनी सोनकर नामक युवक भी उसके साथ मोटरसाइकिल पर सवार था. वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर अर्जुन और महेश नामक युवक सवार थे.

कार्ड बांटकर लौटते समय मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के दियरा के पास पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिसके बाद उनपर सवार चारों युवक सड़क पर जा गिरे. सभी को गंभीर चोट आईं. यह भी पढ़ें : UP: आईटी इंस्पेक्टर ने बेंगलुरु में की आत्महत्या

ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने चारों युवकों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सोनू और सनी (27) को मृत घोषित कर दिया. मोतिगरपुर के थाना प्रभारी ने बताया कि घटना शुक्रवार की रात की है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2023 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).