Kerala Road Accident: केरल में सड़क किनारे लगे तंबू में घुसा ट्रक, 5 लोगों की मौत
केरल के त्रिशूल जिले में मंगलवार तड़के एक ट्रक के सड़क किनारे लगे तंबू में घुस जाने से वहां सो रहे दो बच्चों समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
त्रिशूर (केरल), 26 नवंबर : केरल के त्रिशूल जिले में मंगलवार तड़के एक ट्रक के सड़क किनारे लगे तंबू में घुस जाने से वहां सो रहे दो बच्चों समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि खानाबदोश लोग वलपड़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नट्टिका में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अपने तंबुओं में सो रहे थे तभी तड़के साढ़े चार बजे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. यह भी पढ़ें : संभल में कैसे बिगड़े हालात, आशंका के बाद भी कैसे जमा हो गई भीड़?
उसने बताया कि घायलों को त्रिशूर सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि मृतकों में डेढ़ साल एवं चार साल के दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं. उसने बताया कि वाहन के चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2024 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

