देश की खबरें | बाराबंकी में दो मोटरसाइकिलों में टक्कर के बाद ट्रक ने रौंदा, पांच की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के थाना मसौली अंतर्गत ग्राम बिंदौरा के निकट शनिवार को दो मोटरसाइकिलों के एक-दूसरे से टकराने के बाद उन्हें ट्रक ने रौंद दिया जिससे इन पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई।
बाराबंकी (उप्र), 30 जुलाई जिले के थाना मसौली अंतर्गत ग्राम बिंदौरा के निकट शनिवार को दो मोटरसाइकिलों के एक-दूसरे से टकराने के बाद उन्हें ट्रक ने रौंद दिया जिससे इन पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई।
इनमें से चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि पांचवें व्यक्ति की मौत जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान हुई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार ने बताया की मसौली थाना क्षेत्र के पास दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जब तक यह लोग संभल पाते तब तक दूसरी तरफ से आ रहा एक ट्रक इन मोटरसाइकिल पर सवार पांचों लोगों को रौंदते हुए निकल गया।
उन्होंने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार प्रशांत दुबे तथा पंकज मिश्रा तथा दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार दीपक गौतम उम्र 28 वर्ष, अभिषेक गौतम उम्र 23 वर्ष व शिवकरण गौतम 32 वर्ष की मौत हो गई।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और ट्रक चालक की तलाश जारी है।
सं जफर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2022 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

