एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: सड़क किनारे बैठे लोगों पर पलटा ट्रक , दो महिलाओं की मौत

शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर इलाके में बुधवार को एक ट्रक के सड़क किनारे बैठे लोगों पर पलट जाने से उसके नीचे दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

Uttar Pradesh: सड़क किनारे बैठे लोगों पर पलटा ट्रक , दो महिलाओं की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), 8 दिसंबर : शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर इलाके में बुधवार को एक ट्रक के सड़क किनारे बैठे लोगों पर पलट जाने से उसके नीचे दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि ढाई घाट से गन्ना लेकर चीनी मिल जा रहा एक ट्रक पृथ्वीपुर गांव में ऊपर से गुजर रहे एक बिजली के तार में फंस गया और अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बैठे लोगों पर पलट गया. यह भी पढ़ें : सुखोई से दागी ब्रह्मोस मिसाइल, DRDO ने बताया मील का पत्थर

उन्होंने बताया कि इस हादसे में ट्रक के नीचे दबकर रेखा (45) और सोनकली (55) नामक महिलाओं की मौत हो गई. वहीं, गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद ट्रक का चालक भाग गया. उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2021 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).