एजेंसी न्यूज

Maharashtra Road Accident: यवतमाल में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने पुलिस वैन को मारी टक्कर, पुलिसकर्मी सहित 2 लागों की मौत

हिन्दी. जिले में एक ट्रक ने पुलिस वैन को टक्कर मार दी जिसमें राजमार्ग पुलिस के एक कर्मी सहित दो लोगों मौत हो गई अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी

Maharashtra Road Accident: यवतमाल में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने पुलिस वैन को मारी टक्कर, पुलिसकर्मी सहित 2 लागों की मौत
Road Accident (Photo: PTI)

यवतमाल (महाराष्ट्र), 30 जुलाई:  जिले में एक ट्रक ने पुलिस वैन को टक्कर मार दी जिसमें राजमार्ग पुलिस के एक कर्मी सहित दो लोगों मौत हो गई अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना नागपुर-तुलजापुर राजमार्ग पर शनिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की है. यह भी पढ़े: Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र के धूले में दो कारों को टक्‍कर मार ढाबे में जा घुसा ट्रक, नौ की मौत

पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा कि राजमार्ग पुलिसकर्मी पुल पर एक ट्रक की जांच कर रहे थे तभी एक अन्य ट्रक ने पुलिस वैन में पीछे से टक्कर मार दी विज्ञप्ति के मुताबिक, दुर्घटना में राजमार्ग पुलिस के एक कर्मी और वहां खड़े ट्रक के चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2023 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).