देश की खबरें | गुजरात के आणंद में ट्रक ने बस को टक्कर मारी, छह लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में आणंद शहर के समीप अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने सड़क के किनारे खड़ी बस को टक्कर मार दी जिससे छह लोगों की मौत हो गयी तथा छह से अधिक अन्य लोग घायल हो गए।
आणंद (गुजरात), 15 जुलाई गुजरात में आणंद शहर के समीप अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने सड़क के किनारे खड़ी बस को टक्कर मार दी जिससे छह लोगों की मौत हो गयी तथा छह से अधिक अन्य लोग घायल हो गए।
आणंद ग्रामीण पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे आणंद जिले के चिखोदरा गांव के समीप हुई। अहमदाबाद की ओर जा रही एक निजी लग्जरी बस का एक टायर फट गया था जिसकी वजह से बस सड़क के किनारे खड़ी हो गयी।
उन्होंने बताया कि जब टायर बदला जा रहा था तब बस के यात्री नीचे उतर गए और उनमें से कुछ बस के सामने खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने पीछे से बस को टक्कर मार दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में बस चालक भी शामिल है।
पुलिस के अनुसार, मृतकों में तीन महिलाएं हैं। अभी मृतकों की पहचान नहीं की गयी है।
अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2024 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

